{"_id":"63e9eef036b5b039540ece93","slug":"jammu-rs-pura-marriage-beaten-to-death-case-kin-protest-by-keeping-dead-body-on-road-demand-justice-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"RS Pura Beaten To Death: मृतक का शव सड़क पर रख मार्ग किया जाम, रमन के लिए इंसाफ की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RS Pura Beaten To Death: मृतक का शव सड़क पर रख मार्ग किया जाम, रमन के लिए इंसाफ की मांग की
Mon, 13 Feb 2023 01:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/आर एस पुरा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/आर एस पुरा
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 13 Feb 2023 01:34 PM IST
सार
रमन के परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने शव को जम्मू-आरएसपुरा सड़क पर रखकर मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी रमन के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
आरएसपुरा: प्रदर्शन व विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के आरएसपुरा में शादी समारोह में झड़प के बाद रमन की मौत हो गई थी। सोमवार को जब रमन का पार्थिव शरीर मीरा साहिब के गांव मलकपुर में पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने शव को जम्मू-आरएसपुरा सड़क पर रखकर मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी रमन के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि इस हत्या के दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। इसके साथ ही मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और आजीविका के लिए उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। वे लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, लोगों का कहना है कि जब तक जम्मू जिला उपायुक्त मौके पर पहुंच कर लिखित में उनकी मांगों पर आश्वसन नहीं दे देंगी वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
शनिवार को आरएसपुरा में एक शादी समारोह के दौरान झड़प हो गई थी। आरोप है कि समारोह में 30 से 35 लोगों ने रमन की पिटाई कर दी। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान रमन की मौत हो गई थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मामले में तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन