फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu rs pura accident Two year old child along with grandmother died after being hit by a tractor

जम्मू: खेलते-खेलते सड़क पर पहुंची बच्ची, ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो वर्षीय दोहती सहित नानी की मौत

Sun, 12 Feb 2023 12:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 12 Feb 2023 12:28 PM IST
सार

बच्ची के अचानक घर से बाहर आ जाने पर उसकी नानी जब सड़क किनारे पहुंची तो ट्रैक्टर की चपेट में आता देख जब उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेक्टर की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
jammu rs pura accident Two year old child along with grandmother died after being hit by a tractor
RSPura Accident - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू के मीरां साहिब के गांव कोटली मियां फता में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो वर्षीय बच्ची व उसकी नानी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिश्नाह- मीरां साहिब सड़क मार्ग पर शाम को तितली (2) नामक बच्ची के अचानक घर से बाहर आ जाने पर उसकी नानी जब सड़क किनारे पहुंची तो ट्रैक्टर की चपेट में आता देख जब उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेक्टर की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम को हुआ है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तितली घर के आंगन में खेल रही थी कि अचानक व सड़क कि ओर दौड़ गई, जिसको बचाने के लिए उसकी नानी अनीता उसके पीछे दौड़ी और तभी बिश्नाह की ओर से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। मीरां साहिब पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि तितली की मां की 4 वर्ष पूर्व डिग्याना क्षेत्र में शादी हुई थी।
विज्ञापन


लगभग एक वर्ष पहले पति के साथ हुई अनबन के बाद वह मायके में रह रही थी। शनिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने पर उसकी मां और बेटी की जान चली जाने पर दुखों का पहाड़ टूट गया । पंचायत के सरपंच सुरेंद्र सिंह का कहना है कि शनिवार शाम को घटी घटना के उपरांत इन दोनों के शव पुलिस की ओर से आरएस पुरा के उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाने पर रविवार को इनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। मीरां साहिब थाना प्रभारी जहीर ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त करने के साथ चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed