फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, road problem, maintenence

Jammu News: गड्ढों से नहीं लगेंगे झटके, जल्द ही सड़कों पर सरपट दौड़ेंगे वाहन

विज्ञापन
jammu, road problem, maintenence
लोक निर्माण विभाग जिले और नगर निगम शहर की सड़कों की करवाएगा मरम्मत
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया पूरी, तारकोल से भरे जाएंगे गड्ढे, इसी माह से शुरू होगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अब जिलेवासियों को सड़कों में पड़े गड्ढों की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। लोक निर्माण विभाग जिले और नगर निगम शहर की सड़कों में पड़े गड्ढों को तारकोल से भरेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसी माह से काम शुरू होगा।
लोक निर्माण विभाग दो करोड़ नगर निगम की ओर से एक करोड़ खर्च किए जाएंगे। शहर में 100 से ज्यादा सड़कों की मरम्मत होनी है। मौजूदा समय में नगर निगम की 100 से ज्यादा छोटी-बड़ी सड़कों में बरसात के कारण गड्ढे पड़े हैं। कुछ ऐसी भी सड़कें हैं, जिनमें 10 से 20 मीटर तक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

वार्डों की सड़कें भी क्षतिग्रस्त हैं। लोगों की ओर से भी कई बार मांग की जा चुकी है। अब इन सड़कों पर पड़े गड्ढों को भरने पर काम आरंभ होगा। शहर के वेयरहाउस, रायपुर सतवारी, नानक नगर, सहित जिलेभर की सड़कों की हालत खराब है। गड्ढों के कारण हादसों का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, 15 दिसंबर तक काम हुआ था। बाद में मौसम खराब रहने के कारण काम रुका रहा। अब फिर से काम को तेज किया जा रहा है। नगर निगम के सचिव चांद सिंह ने बताया कि सड़कों की हालत में सुधार किया जाएगा। जहां से शिकायतें आ रही हैं वहां पहले मरम्मत की जाएगी।


सड़कों की हालत में सुधार किया जा रहा है। अधिकांश सड़कों के लिए टेंडर हो चुके हैं। दो करोड़ रुपये की लागत से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की जाएगी।
- राजेश गुप्ता, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed