फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, reasi, protest

Jammu News: प्रतिबंधित मांस मिलने से आक्रोश, लोगों ने रास्ता बंद कर की नारेबाजी

विज्ञापन
jammu, reasi, protest
दो लोग गिरफ्तार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिले के दरमाड़ी में रविवार रात प्रतिबंधित मांस मिलने से आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सोमवार को चेक पोस्ट के पास धरना लगाकर प्रदर्शन किया वहीं, पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।
रविवार देर शाम क्षेत्र में एक युवक को दरमाड़ी बाजार में देखा गया। उसके पास एक लिफाफा था। पूछे जाने पर युवक सही जवाब नहीं दे सका। बाद में लोगों ने उसे जबरन पकड़ा और पुलिस को सूचित किया। अरनास से एसएचओ सुमित मगोत्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सोमवार को स्थानीय लोगों व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं मुख्य रास्ते को बंद कर वाहनों की आवाजाही रोक दी। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने पुलिस से मामले की छानबीन करने को कहा। पुलिस ने इस संदर्भ में मोहम्मद रफीक व मोहम्मद लतीफ को गिरफ्तार कर दोनों पर 299 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

लिफाफे से मिले प्रतिबंधित मांस को फॉरेंसिक लैबोरेटरी जम्मू में जांच के लिए भेजा गया है। सोमवार दोपहर को रियासी से लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल सनातन धर्म सभा के प्रधान बृज मोहन शर्मा की अध्यक्षता में एसएसपी परमवीर सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संचालक कुलदीप पण्डोह, हिंदू संगठन के विनोद शर्मा, गो रक्षा दल के जोगिंदर खजूरिया व गोकुल शर्मा ने एसएसपी से घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह घटना जिला के लिए काफी शर्मनाक है। दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। एसएसपी ने बताया कि दो लोगों को काबू किया गया है। नमूने को जांच के लिए भेजा गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले चिनैनी में भी प्रतिबंधित मीट पकाने के मामले में यातायात कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed