{"_id":"67c618a5f6ef0794f7047585","slug":"jammu-rain-problem-jammu-news-c-10-lko1027-557977-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारिश से राहत कम आफत ज्यादा, गड्ढों ने रोकी रफ्तार, बिजली ने दिए झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारिश से राहत कम आफत ज्यादा, गड्ढों ने रोकी रफ्तार, बिजली ने दिए झटके
विज्ञापन
बेलीचराना में सड़क पर पड़े गड्ढों में भरा पानी। संवाद
25 से ज्यादा फीडरों में आई दिक्कत, बिजली न होने से गहराया पानी का संकट
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिले सहित शहर में सोमवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला दिनभर रुक-रुककर जारी रहा। इससे जहां फिर से ठिठुरन बढ़ गई है वहीं, सड़कों पर पड़े गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बिजली की आंखमिचौनी भी जारी रही। 25 से ज्यादा फीडरों में परेशानी आई।
बिजली न होने से पानी की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। शहर के कई इलाकों में जल संकट गहराया रहा। इससे शहरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश सुबह करीब चार बजे शुरू हुई, जिसके बाद रुक-रुककर जारी रही। इस कारण ज्यूल चौक, पनामा चौक, डोगरा चौक, फ्लाईओवर और महेशपुरा चौक सहित अन्य सड़कों के किनारे पानी रुका रहा।
कई जगह नालियां अवरुद्ध रहीं। भगवती नगर, सतवारी, मीरां साहिब, रायपुर सतवारी और नानक नगर सहित अन्य प्रमुख सड़कों में पड़े गड्ढों में पानी भरा रहा। बारिश थमने के बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने अवरुद्ध नालियों को खोला, जिसके बाद कुछ समस्या दूर हुई।
विज्ञापन
ठंड बढ़ने से लोड बढ़ गया और बिजली कटौती शुरू हो गई। शाम चार बजे तक लोग परेशान रहे। हालत यह रही कि बिजली आधा घंटा आए तो एक घंटा गुल रहे। बीच में घोषित बिजली कटौती भी हुई। कुल मिलाकर शहर में पांच से छह घंटे बिजली गुल रही।
इन इलाकों में आई पानी की समस्या
बिजली न होने के कारण अधिकांश जगहों में पानी समय पर नहीं मिला। पुराने शहर के जैन बाजार, लखदाता बाजार, सिद्दड़ा, मझीन, तालाब तिल्लो, गंग्याल, नरवाल सहित बाहु फोर्ट इलाकों में लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ा है। कई जगह लोगों को निजी टैंकर हायर कर पानी की आपूर्ति करनी पड़ी है।
गत सप्ताह भी रही थी जलभराव की स्थिति
गत सप्ताह भी तीन दिन तक हुई बारिश से भी शहर में जलभराव की स्थिति रही थी। इस दौरान शहरभर में तमाम सड़कों में पानी भर गया था। नगर निगम को सड़कों से पानी निकालने के लिए पंपों का सहारा लेना पड़ा था।
कोट
कुछ फीडरों में तकनीकी खराबी रही है। समाधान के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है। शाम को सभी फीडरों को बहाल कर दिया गया है।
-अवनीत गुप्ता, एक्सईएन, बिजली कारपोरेशन
कोट
बिजली आपूर्ति न होने से कुछ स्थानों पर पानी समस्या पेश आई थी। बिजली आने के बाद पानी आपूर्ति बहाल कर दी गई है। कुछ स्थानों पर टैंकर भेजे गए है।
- अशीष शर्मा, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग
कोट
बारिश के कारण सड़कों में परेशानी आई थी। इसका समाधान किया गया है। अवरुद्ध नालियों को भी खोला गया है।
-धर्मवीर सिंह, सीटीओ, नगर निगम