फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, rain and problem

Jammu News: 48 घंटे से जारी बारिश शहर में जगह-जगह जलभराव, बिजली-पानी के संकट से लोग परेशान

विज्ञापन
jammu, rain and problem
गोल गुजराल में सड़क पर हुए जलभराव से गुजरते वाहन। संवाद
शहर में दस से ज्यादा ट्रांसफार्मर जले, 403 में 40 फीडरों में आई तकनीकी खराबी, शाम तक चला काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में 48 घंटों से रुक-रुक जारी बारिश से बिजली और पानी का संकट गहरा गया है। तेज बारिश से सुबह अधिकांश स्थानों में जलभराव की स्थिति रही है। बारिश थमने के बाद पंप मशीनों के माध्यम से पानी की निकासी की गई है। इसके अलावा रात एक बजे तेज बारिश के बीच बिजली लोड बढ़ने से करीब दस ट्रांसफार्मर जल गए।
शहर में 40 से ज्यादा फीडरों में तकनीकी खराबी आई। ऐसे में बिजली की आंखमिचौली से लोग परेशान रहे। बिजली न होने के कारण पानी का संकट गहरा गया। लोग पानी का दिनभर इंतजार करते रहे। इससे रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी आई है।
विज्ञापन

शहर के पनामा चौक, गांधी नगर, फ्लाईओवर, वेयरहाउस, प्रेस क्लब परिसर सहित कई सड़कों में पानी का भराव रहा है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी पेश आई है। सुबह हालत यह रही कि सड़कों में एक से डेढ़ फुट तक पानी भर गया। इससे राहगीरों को विभिन्न मार्गों से गंतव्य तक पहुंचना पड़ा है। बारिश थमने के बाद पंप मशीनों के माध्यम से पानी की निकासी की गई है। पानी रुकने का कारण रहा कि नालियां अवरुद्ध रही। इससे पानी की निकासी नहीं हुई और पानी रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के सीटीओ लाल सिंह ने बताया कि बारिश के कारण कुछ जगहों में पानी रुका। पंप से पानी की निकासी की गई है और अवरुद्ध नालियों को खोला गया है।


दस से ज्यादा ट्रांसफार्मर जले
इसके अलावा शहर में दस अलग-अलग जगहों में ट्रांसफार्मर जल गए। सबसे ज्यादा परेशानी गुज्जर नगर, तालाब खटिका, नगरोटा, सिद्दड़ा, सुंजवां, तालाब तिल्लो, मीरां साहिब सहित अन्य जगहों आई है। यहां बिजली रात एक बजे के बाद गुल हुई जो सुबह 11 बजे बहाल हुई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। बारिश से जम्मू जिला में 403 में से 40 फीडरों में तकनीकी खराबी आई। बारिश थमने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करने पर काम हुआ। शहर में बिजली की आपूर्ति दोपहर एक बजे बहाल हो पाई।


यहां गहराया पेयजल संकट
बिजली गुल रहने के कारण शहर में पानी का संकट भी गहरा गया। पानी की मोटरें नहीं चल पाईं, जिससे लिफ्ट नहीं हो पाया। पुराने शहर, बाहु फोर्ट, गांधी नगर, सुंजवां, बठिंडी, नगरोटा, तालाब तिल्लो, बख्शी नगर में दिक्कत रही है। पानी न आने के कारण लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी आई। मौसम साफ होने पर भी पानी की समस्या अब हल हो सकेगी। कार्यालयों में जाने वाले कर्मचारी भी देरी से कार्यालयों में पहुंचे।



त्रिकुटा नगर में धंसी सड़क
त्रिकुटा नगर सेक्टर पांच की मुख्य सड़क में बारिश के कारण जमीन धंस गई। यहां पर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत काम हुआ है। कुछ जगहों में गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी आई। सड़कों किनारे बनाई गई नालियों में भी मिट्टी भर गई है। इससे पानी सड़कों में आता रहा है। यहां रहने वाले यशपाल ने बताया कि काम सही तरीके से नहीं हो रहा है। इस कारण सड़क धंस रही है। बारिश के कारण वेयरहाउस, मीरां साहिब, नानक नगर, त्रिकुटा नगर, रायपुर सतवारी, कैनाल हेड सहित सड़कों में गड्ढों में पानी भर गया। इससे दोपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी आई है।




बारिश के कारण ट्रांसफार्मर जले हैं। कुछ फीडर बंद हो गए। बारिश थमने के बाद आपूर्ति बहाल की गई है। कुछ जगहों में तारे भी टूटी हैं।
- अवनीत गुप्ता, एक्सईएन, बिजली कारपोरेशन



बिजली गुल होने के कारण पानी की आपूर्ति पर असर पड़ा है। बिजली बहाल होने के बाद आपूर्ति की गई है। कुछ जगहों में टैंकर भी भेजे हैं।
- अशीष शर्मा, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed