{"_id":"67c221dd1f2d985ab8037ed5","slug":"jammu-rain-agriculture-jammu-news-c-10-lko1027-556184-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारिश से फसलों को मिली संजीवनी, बढ़ेगी पैदावार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारिश से फसलों को मिली संजीवनी, बढ़ेगी पैदावार
विज्ञापन
कंडी इलाके में सूखे की चपेट में थी फसल, सब्जियों की पैदावार के लिए भी बारिश अच्छी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में हो तीन दिन से रुक-रुककर जारी बारिश फसलों को संजीवनी मिली है। बारिश न होने के कारण किसान चिंतित थे। लेकिन, अब बारिश होने से खेती में नमी आ गई है, जो फसलों के लिए लाभदायक है। खासकर कंडी इलाकों के किसानों को बारिश से फायदा मिलने की संभावना है।
जनवरी में बारिश की जरूरत के अनुसार बारिश नहीं हुई, जिससे कंडी क्षेत्रों में फसलें सूखे की चपेट में आ गई थीं। अब बारिश होने से उत्पादन में 10 से 15 फीसदी ज्यादा पैदावार होने की संभावना है। इसके अलावा टमाटर, बैंगन, गोभी, फुलगोभी सहित अन्य सब्जियों के लिए भी बारिश अच्छी है।
बारिश गेहूं की फसल के लिए संजीवनी से कम नहीं है। इस समय बारिश की जरूरत थी। इन बारिशों से 10 से 15 फीसदी पैदावार में इजाफा होगा।
- सुनीत गुप्ता, रिसर्च निदेशक, स्कॉस्ट जम्मू