{"_id":"3165127e39a685f6ef43e28bbde40ebe","slug":"jammu-railway-station-security-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ ऐसी है जम्मू रेलवे पुलिस की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ ऐसी है जम्मू रेलवे पुलिस की सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 14 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर रेलवे पुलिस हजारों यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है। रेलवे स्टेशन पर खाली पड़े जीआरपी जवानों के ड्यूटी केबिन रेलवे पुलिस की सुरक्षा के बंदोबस्त की पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन
केबिन से जवानों के गैर हाजिर होने से रेलवे की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि कुछ दिन पहले ही रेलवे के एसएसपी ने गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर बैठक की। लेकिन उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन जम्मू के प्लेटफार्म पर बनाए गए इन जीआरपी केबिन में हर समय जवानों को तैनात रहना होता है, ताकि हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा सके। लेकिन इन केबिन में किसी के न होने से सुरक्षा राम भरोसे है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 2004 में जनवरी माह में रेलवे स्टेशन पर हमला हो चुका है। तब भी आतंकियों ने गणतंत्र दिवस को लेकर साजिश रची थी। कुछ ही दिन के बाद गणतंत्र दिवस है, ऐसे में रेलवे की सुरक्षा में सेंध घातक साबित हो सकती है।
यही नहीं, प्लेटफार्म की रेल की पटिरयों पर यात्री अपनी जान से खेल रहे हैं, जिनको रोकने की जिम्मेदारी रेलवे पुलिस की है, लेकिन यात्रियों को कोई मना नहीं करता। ट्रेन के प्लेटफार्म तक पहुंचने के बाद भी यात्रियों का उसके आगे से ट्रैक पर से निकलना जारी है।
रेलवे के एसएसपी सुरम सिंह ने रेलवे की सुरक्षा में बरती जा रही लापरवाही को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि इसके बारे कोई जानकारी नहीं है। यदि कहीं चूक हो रही है तो उस पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा।