फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu railway station is dependent on three platforms after 47 year

43 साल बाद भी जम्मू में तीन ही प्लेटफार्म

Tue, 20 Oct 2015 02:28 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 20 Oct 2015 02:28 PM IST
विज्ञापन
jammu railway station is dependent on three platforms after 47 year

जम्मू रेलवे स्टेशन पर दिन-ब-दिन ट्रेनों और यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन अभी तक रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या को बढ़ाया नहीं जा सका है। आज भी जम्मू का मॉडल रेलवे स्टेशन तीन प्लेटफार्म पर निर्भर है, जिसके कारण आए दिन यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


ट्रेनों को प्लेटफार्म पर स्थान मिलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इसी कारण कई ट्रेनें देरी से प्लेटफार्म पर पहुंचने के अलावा रवाना हो रही हैं।

रेलवे स्टेशन जम्मू को मॉडल रेलवे स्टेशन की सूची में रखा गया है, लेकिन इस स्टेशन पर जरूरत के अनुसार प्लेटफार्म नहीं है। 1972 में जम्मू रेलवे स्टेशन तीन प्लेटफार्म के साथ शुरू हुआ था।
विज्ञापन


उस समय स्टेशन पर दो ट्रेनें पहुंचती थीं। ट्रेनों की संख्या बढ़ती गई और 2003 तक ट्रेनों की संख्या दस पहुंच गई। ट्रेनों और यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही प्लेटफार्म कम पड़ने लगा। मौजूदा समय में जम्मू पहुंचने वाली ट्रेनों की संख्या 36 है, लेकिन प्लेटफार्म आज भी 1972 की तरह तीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों से अंदाजा लग जाता है कि स्टेशन पर प्लेटफार्म की कमी के कारण किस तरह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 2012 में रेलवे ने अतिरिक्त प्लेटफार्म बनाने को मंजूरी दी, लेकिन जब इसके निर्माण कार्य को लेकर प्रयास शुरू हुए तो प्लेटफार्म से कुछ दूरी पर मौजूद ऑयल डिपो अड़चन बन गए।


सर्वे से पता चला कि जब तक ऑयल डिपो नहीं हटेंगे तब तक नए प्लेटफार्म का निर्माण संभव नहीं है। रेलवे ने ऑयल डिपो को स्थानांतरित करवाने को लेकर कई प्रयास किए हैं, लेकिन अभी तक न तो ऑयल डिपो स्थानांतरित हो पाए हैं और न ही नया प्लेटफार्म बन पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed