फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu railway station is awaiting expansion

जम्मू स्टेशन की इस हालत का जिम्मेदार कौन?

Mon, 21 Jul 2014 05:37 PM IST
Updated Mon, 21 Jul 2014 05:37 PM IST
विज्ञापन
jammu railway station is awaiting expansion

चार दशक पुराना जम्मू रेलवे स्टेशन को विस्तारीकरण का इंतजार है। इस रेलवे स्टेशन में महज तीन प्लेटफार्म हैं। रोजाना पच्चीस हजार से अधिक मुसाफिर यहां से आवाजाही करते हैं। यहां से रोज करीब 30 रेलगाडि़यों की आवाजाही होती है।

विज्ञापन


गर्मी और धार्मिक यात्रा के दौरान यात्रियों की तादाद और बढ़ जाती है। कटड़ा रेलवे ट्रैक चालू होने के साथ ही यहां ट्रेनों की संख्या में इजाफा लाजिमी है। हालांकि, विस्तारीकरण के बाद यहां दो प्लेटफार्म और बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


डीटीएम आरएन मीणा का मानना है कि जम्मू रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव में दो और प्लेटफार्म बनाए जाने का प्रावधान है। इनके बनने पर यहां ट्रेनों का परिचालन और सुचारु रूप से हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन खाली नहीं होने पर आउटर में खड़ी करनी पड़ती हैं ट्रेनें

jammu railway station is awaiting expansion

कटड़ा रेलवे स्टेशन शुरू होने पर गाडि़यों का वहां तक सीधा परिचालन हो रहा है। कटड़ा में दो वाशिंग लाइन बनी हुई हैं। श्री शक्ति एक्सप्रेस ट्रेन की सफाई भी कटड़ा में ही हो रही है।

दरअसल, कटड़ा तक रेलगाडि़यों का परिचालन वहां के लिए सीधा हो रहा है, लेकिन, इसका दबाव जम्मू रेलवे स्टेशन पर भी पड़ रहा है। हाल यह है कि प्लेटफार्म खाली नहीं होने की स्थिति में ट्रेनों को आउटर में खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है।

यह स्थिति उधमपुर और कठुआ दोनों ओर रेलमार्ग पर बनी रहती है। ट्रेनों से आने वाले यात्रियों का भी मानना है कि जम्मू रेलवे स्टेशन का विस्तार होना चाहिए।

प्लेटफार्म की संख्या बढ़ने से समस्या का समाधान हो सकता है। सीमित प्लेटफार्म होने से यहां मुसाफिरों की बड़ी भीड़ रहती है। इसलिए साफ-सफाई में भी दिक्कत आती है। यही नहीं यात्रियों को असुविधाओं से भी जूझना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed