फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Raid on 25 hideouts of terrorists operating in PoK

Jammu : पीओके में सक्रिय आतंकियों के 25 ठिकानों पर छापा, आपत्तिजनक दस्तावेज लगे हाथ; अभियान तेज

Thu, 30 Jan 2025 12:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Jan 2025 12:39 AM IST
सार

बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नियंत्रण रेखा के पार सक्रिय आतंकवादियों के 25 ठिकानों पर छापे मारे। राजोरी जिले में बड़े पैमाने पर छापे मारकर पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।

विज्ञापन
Jammu: Raid on 25 hideouts of terrorists operating in PoK
जम्मू कश्मीर पुलिस मुख्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

आतंकियों का सफाया करने और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सक्रिय आतंकियों के मंसूबे विफल करने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नियंत्रण रेखा के पार सक्रिय आतंकवादियों के 25 ठिकानों पर छापे मारे।

विज्ञापन


राजोरी जिले में बड़े पैमाने पर छापे मारकर पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। पुलिस ने बताया कि नौशेरा, थानामंडी, दरहाल, कोटरंका, बुधल, मंजाकोट और चिंगस सहित कई स्थानों पर आतंकियों के घरों से महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने जम्मू संभाग में लगभग दो दर्जन स्थानों पर आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रखा था। इस अभियान की समाप्ति के एक दिन बाद पुलिस ने सक्रिय आतंकवादियों के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) नेटवर्क ध्वस्त करने के लिए उनके अवासों पर गहन जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई का उद्देश्य ऊंचाई वाले इलाकों, एलओसी के पास वन क्षेत्र में छिपे और पीओके में सक्रिय आतंकियों को सर्दियों में वारदात करने से रोकना भी है। सीमा पार अभी 370 से अधिक आतंकवादी सक्रिय हैं। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होने और सुरक्षाबलों की मूवमेंट कम होने पर ये घुसपैठ की कोशिश में रहते हैं।

एसएसपी गौरव सिकरवार बताया कि पुलिस स्टेशन राजोरी में दर्ज एफआईआर नंबर 447/2024 से जुड़ी जांच के हिस्से के रूप में छापे मारे गए। यह मामला राजोरी में सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क से संबंधित है। यह संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और लश्कर-ए-ताइबा (एलईटी) जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को सक्रिय करने के लिए काम कर रहा है। सीआरपीएफ जवानों ने ऑपरेशन के दौरान पुलिस की सहायता की।


आतंकी असगर के भाइयों के घर एक घंटे तक तलाशी
बुधवार सुबह करीब 9.50 बजे शहर के पास टुंडी तरार में इफ्तिखार हुसैन और उनके भाई मोहम्मद परवाज के घरों पर छापा मारा गया। यहां एक घंटे से अधिक समय तक चली तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला। इनका भाई मोहम्मद असगर उर्फ बिल्ला उर्फ काका आतंकवादी है और इस समय नियंत्रण रेखा के पार से देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम देने का काम कर रहा है। पुलिस ने कहा कि एनआईए की विशेष अदालत से सर्च वारंट के आधार पर तलाशी ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed