{"_id":"632c4794626dc3065b568e73","slug":"jammu-public-city-bus-service-to-be-special-abled-friendly-ramps-will-be-installed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu City Bus: दिव्यांग फ्रेंडली होगी सार्वजनिक सिटी बस सेवा, लगाए जाएंगे रैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu City Bus: दिव्यांग फ्रेंडली होगी सार्वजनिक सिटी बस सेवा, लगाए जाएंगे रैंप
Thu, 22 Sep 2022 05:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अरुण कुमार, जम्मू
अरुण कुमार, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 22 Sep 2022 05:01 PM IST
सार
जेकेआरटीसी इस ओर कदम उठा रही है, ताकि दिव्यांगजन भी सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर कर सके।
विज्ञापन
Jammu City Bus
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर में सार्वजनिक सिटी बसें अब दिव्यांग फ्रेंडली होंगी। दिव्यांगजनों की यात्रा सुलभ बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) बसों में रैंप लगवाएगा। इससे उन्हें बस में बैठने और उतरने में आसानी होगी। वर्तमान में शहर में चलनी वाली निजी व सरकारी यात्री वाहनों में दिव्यांग के लिए सफर करना बड़ी चुनौती होता है।
विज्ञापन
शहर में जेकेआरटीसी की 20 इलेक्ट्रिक बसें चलती हैं, जिन्हें अब अब दिव्यांग फ्रेंडली बनाया जाएगा। जेकेआरटीसी प्रबंधन सिटी बसों में रैंप रखवाएगा, जिससे दिव्यांगजन सार्वजनिक परिवहन का बेहतर इस्तेमाल कर पाएंगे। प्रबंधन ने बसों में रैंप लगवाने का काम शुरू कर दिया है, जल्द दिव्यांगजन इसका लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
दिव्यांगजन सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने से बचते है। इसका बड़ा कारण सार्वजनिक परिवहन का उनके अनुकूल नहीं होना होता है। अब जेकेआरटीसी इस ओर कदम उठा रही है, ताकि दिव्यांगजन भी सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर कर सके। पुरानी यात्री वाहनों में रैंप रखवाने के साथ जेकेआरटीसी भविष्य में खरीदी जाने वाली सभी बसें दिव्यांग फ्रेंडली होंगी।
विज्ञापन
दिव्यांगों के लिए अनुकूल व्यवस्था की कमी
सरकार दिव्यांगों की सुविधा का ख्याल सिर्फ दिन विशेष पर ही आता है। चुनाव के समय वोट डालवाने के लिए दिव्यांगों के लिए मतदान केंद्र पर रैंप बनाए जाते हैं, लेकिन अन्य समय दिव्यांग परेशान होते हैं। शहर के बस स्टॉप और बस स्टैंड दिव्यांग फ्रेंडली नहीं हैं। यहां दिव्यांगों के लिए किसी भी विशेष व्यवस्था नहीं, जिसके कारण व उनका उपयोग नहीं कर पाते हैं।
बसों को दिव्यांग फ्रेंडली बनने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसकी शुरूआत सिटी बस सेवा से करेंगे। शहर में चलनी वाली बसों में दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप की सुविधा होगी। इससे उन्हें भी सार्वजनिक परिवहन में सफर करने में सुविधा होगी। - राकेश के संगराल, एमडी, जेकेआरटीसी।