{"_id":"680e99dce64c35a09108f3a0","slug":"jammu-protest-students-jammu-news-c-10-lko1027-599781-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कॉलेजों में प्रवेश नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कॉलेजों में प्रवेश नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
जम्मू में कालेजों में प्रवेश देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लद्दाख के छात्र। स्त्रोत संगठन
लद्दाख के छात्रों ने प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन कर बुलंद की आवाज
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आल लद्दाख स्टूडेंट्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले लद्दाख के छात्रों ने कालेजों में प्रवेश में आ रही समस्याओं को लेकर प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया। सरकार से मांग की है कि इस समस्या का जल्द निस्तारण कर छात्रों को कालेजों में प्रवेश दिया जाए।
छात्रों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कॉलेज व विश्वविद्यालय लद्दाख के छात्रों को प्रवेश देने से इंकार कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने रविवार को ऑल लद्दाख स्टूडेंट्स एसोसिएशन जम्मू के अध्यक्ष स्टानजिन गुरमत व स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ लद्दाख जम्मू की अध्यक्ष महक फातिमा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
इसमें पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि लद्दाख विश्वविद्यालय में कई उपयोगी कोर्स शामिल नहीं हो सके हैं। ऐसे में छात्रों को जम्मू विश्वविद्यालय से संबंधित कालेजों में प्रवेश लेने में समस्या आ रही है। पूर्व से ही बड़ी संख्या में यहां के छात्र जम्मू में आकर शिक्षा ग्रहण करते रहे हैं। इसके बाद भी यहां के कालेज प्रवेश लेने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि छात्र हित को देखते हुए प्रवेश दिया जाना चाहिए।