फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, protest, demand

Jammu News: बजट में पेश हो वास्तविक आरक्षण संशोधन विधेयक

विज्ञापन
jammu, protest, demand
अखिल भारतीय परिसंघ के सदस्यों ने प्रदर्शन कर उठाई मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एससी, एसटी और ओबीसी संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ की ओर से रविवार को डॉ. बीआर आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सदस्यों ने सरकार से बजट सत्र में वास्तविक आरक्षण संशोधन विधेयक 2025 पेश करने की मांग उठाई।
परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष आरके कलसोत्रा ने कहा कि आरक्षण विधेयक का मसौदा सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें आरक्षण पर हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर मौजूदा आरक्षण नीतियों में किसी भी तरह कटौती हुई तो व्यापक विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों के अधिकारों को कमजोर नहीं किया जा सकता है। हम सामाजिक न्याय के कठिन परिश्रम से प्राप्त सांविधानिक प्रावधानों को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिसंघ की प्रमुख मांगों में आरक्षण कोटा में वृद्धि, भर्ती और पदोन्नति में एससी आरक्षण को आठवीं फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी करना, एसटी-1 आरक्षण को 10 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी करना, मंडल आयोग के अनुसार ओबीसी आरक्षण को 27 फीसदी तक करना शामिल है। इस दौरान सदस्यों ने पदोन्नति में आरक्षण की बहाली, रोजगार और शिक्षा में एससी, एसटी के लिए आयु में छूट को वर्तमान तीन साल की बजाय पांच साल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed