{"_id":"6817d0bf179316f2750dea47","slug":"jammu-political-national-conference-jammu-news-c-10-lko1027-604860-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ एकजुट हों युवा : सडोत्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ एकजुट हों युवा : सडोत्रा
विज्ञापन
सांबा में आयोजित नेशनल कान्फ्रेंस के युवा सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे अतिरिक्त महासचिव अजय
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। युवा विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ एकजुट हों। इस तरह की साजिशें देश के मूल चरित्र के विपरीत हैं।
यह अपील सांबा में नेशनल कान्फ्रेंस के युवा राष्ट्रीय सम्मेलन में अतिरिक्त महासचिव व पूर्व मंत्री अजय कुमार सडोत्रा ने की है। अतिरिक्त महासचिव चौधरी हामिद की तरफ से युवा सम्मेलन आयोजित किया गया।
इसमें अतिरिक्त महासचिव ने कहा कि सामान्य रूप से देश व विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर की एकता, अखंडता, धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने की रक्षा करने की जिम्मेदारी सभी को उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एकता को हर कीमत पर बनाए रखते हुए शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रांतीय सचिव अयूब मलिक, सतवंत डोगरा, सूरिया बेगम, जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन मौजूद थे।