{"_id":"67aa76893ba4007a70037bc4","slug":"jammu-political-bjp-jammu-news-c-10-jam1003-543007-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीडीएम को बाहर निकालने पर भाजपा ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीडीएम को बाहर निकालने पर भाजपा ने उठाए सवाल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा ने उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों से जम्मू-कश्मीर दल के लिए शेफ डी मिशन को अपमानजनक तरीके से बाहर निकाले जाने की खबरों पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर सवाल उठाया है।
जम्मू-कश्मीर भाजपा के मीडिया सचिव डाॅ. प्रदीप महोत्रा और जम्मू-कश्मीर भाजपा के कार्यालय सचिव तिलक राज गुप्ता के साथ प्रवक्ता व पूर्व एमएलसी गिरधारी लाल रैना ने पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर में आयोजित प्रेसवार्ता में सवाल उठाया कि क्या हमारे खिलाड़ी सुरक्षित हाथों में हैं।
रैना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन (जेकेजीए) के अध्यक्ष को जिनको देहरादून में राष्ट्रीय खेलों में जम्मू-कश्मीर के लिए शेफ-डी-मिशन (सीडीएम) के पद से कथित तौर पर कदाचार के आरोपों के चलते निष्कासित कर दिया गया है। दावा है कि कई शिकायतों के बाद, कोर आयोजन समिति ने त्वरित कार्रवाई की और उन्हें उनकी भूमिका से हटा दिया। अब उनकी जिम्मेदारियों की देखरेख के लिए डिप्टी को नियुक्त किया गया है।