जम्मू पुलिस के बुलेट प्रूफ जैकेट के सैंपल टेस्ट में फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य पुलिस के लिए खरीदी जाने वाली बुलेट प्रूफ जैकेट और पटकों के सैंपल टेस्ट फायर में फेल हो गए हैं। इसकी वजह से दो हजार से अधिक पुलिस जवानों को अभी सुरक्षा के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
अब पांच नई कंपनियों के सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। पहली कंपनी के सैंपल फेल हो जाने की वजह से इसकी खरीदारी में और वक्त लगना तय है।
कंप्ट्रोलर आफ आडिटर जनरल (कैग) की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था कि राज्य के हजारों जवानों के पास बुलेट प्रूफ जैकेट और पटके नहीं हैं।
अब पांच और कंपनियों के सैंपल लेकर चंडीगढ़ भेजे
इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से राज्य पुलिस को 500 जैकेट और 500 पटके खरीदने के लिए कहा था। राज्य पुलिस ने इसे लेकर टेंडर जारी किए। टेंडर जारी करने के बाद कई कंपनियां आगे आईं। इसमें एक कंपनी को टेंडर जारी कर सैंपल पेश करने के लिए कहा गया।
सैंपल टेस्ट फायर के लिए चंडीगढ़ भेजे गए, तो यह फेल हो गए। राज्य पुलिस के एआईजी, प्रोविजन, शेख जुनेद महमूद ने बताया कि टेस्ट फायर में फेल होने के बाद पांच नई कंपनियों के सैंपल लेकर चंडीगढ़ भेज दिए हैं। यहां इनका टेस्ट फायर होगा। इसके बाद ही खरीदारी होगी।
उल्लेखनीय है कि कैग की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था कि राज्य के आठ जिलों में पुलिस के 64 पुलिस स्टेशनों पर तैनात 2865 पुलिस जवानों के पास बुलेट प्रूफ जैकेट और सिर पर बांधे जाने वाले पटके नहीं हैं। रिपोर्ट में बताया कि पुरानी जैकेट और पटके इस्तेमाल किए जा रहे हैं, जो जवानों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।