Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, police, landline number, problem

Jammu News: सावधान, थानेदार का सीयूजी नंबर है, तो तभी मिलेगी आपात स्थिति में मदद

विज्ञापन
jammu, police, landline number, problem
जिले में 25 थानों में से 17 के लैंडलाइन पर नहीं बजती घंटियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। आतंक प्रभावित जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील जिलों में से एक जम्मू जिले के पुलिस थानों के लैंडलाइन फोन की घंटी बंद हो चुकी है। कुल 25 थानों में से आठ के फोन ही चलते हैं, 17 में कॉल करने पर नंबर सेवा में नहीं, स्विच ऑफ या फिर कोई आपकी कॉल का उत्तर नहीं दे रहा है का जवाब मिलता है।
यह हाल उस समय है जब जिले में आतंकी हमले, नशा, मवेशी तस्करी और गैंगवार जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अगर एक आम व्यक्ति को किसी भी तरह की सूचना पुलिस को देनी है और उसके पास एसएचओ का नंबर नहीं है तो उसे थाने ही जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सोमवार से रविवार तक जम्मू-कश्मीर पुलिस और जम्मू प्रशासन की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध 25 थानों के लैंडलाइन नंबरों की प्रतिदिन बारी-बारी से पड़ताल की। 25 थानों में 17 थानों के लैंडलाइन नंबर पर संपर्क नहीं हो पाया। जम्मू में हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपातकाल में पुलिस की मदद चाहिए तो सबसे आसान रास्ता हैं अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लैंडलाइन नंबर। लेकिन, यहां आपात स्थिति में वह थानों से संपर्क नहीं कर पाते हैं। थाने में सीयूजी नंबर है और वह थानेदार के पास रहता है। इस नंबर पर पर्यटकों और आम जनता को या तो मालूम नहीं या जिसे मालूम है तो उनका फोन उठाना या नहीं उठाना है यह थानेदार के मूड पर निर्भर करता है।
थानों के फोन नंबर बंद होने की वजह से आम जनता की पहुंच अब थानों से दूर होने लगी है। इसे लेकर लोग संबंधित थानों में शिकायत भी करते हैं लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिलता। लैंडलाइन नंबर थाने के ड्यूटी अफसर के पास होता है। अगर कोई वारदात होती है तो ड्यूटी अफसर को ही पता होता है कितना स्टाफ व किस जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया है।
लैंडलाइन नंबर खराब होने पर लोगों को आपात स्थिति में 100 व 112 नंबर पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
---
नंबर जगह-जगह बने पुलिस बूथों के बाहर भी लिखे होते हैं
सभी अधिकारियों के सरकारी नंबर व थानों के लैंडलाइन नंबर हैं। यह नंबर जगह-जगह बने पुलिस बूथों के बाहर भी लिखे होते हैं। आम लोग इन नंबरों का उपयोग कर पा रहे हैं या नहीं या सिर्फ पुलिस खानापूर्ति कर रही है। एक तरफ पुलिस लोगों की समस्या के समाधान के लिए हर थाना दिवस कार्यक्रम करती है। लेकिन, अपने खराब पड़े लैंडलाइन नंबर पर कोई ध्यान ही नहीं दे रही है। सवाल यह है कि जब लैंडलाइन नंबर खराब पड़े हैं तो पुलिस उसकी जगह कोई वैकल्पिक नंबर की व्यवस्था क्यों नहीं कर पा रही है।

-----
आज लोगों के पास पुलिस को सूचना पहुंचाने के काफी माध्यम हैं। लोग आपात स्थिति में 112 और 100 पर संपर्क कर सकते हैं। रही बात थाने में लगे लैंडलाइन नंबर की तो उन्हें भी ठीक करवाया जा रहा है, ताकि लोगों को सुविधा मिले।
-जोगिंद्र सिंह, एसएसपी, जम्मू
----------------
इन थानों के नंबर सेवा में नहीं
जानकारी के अनुसार झज्जर कोटली, बाहु फोर्ट, बख्शीनगर, पीर मिट्ठा, बस स्टैंड, बिश्नाह, अखनूर, खौड़, घरोटा के नंबर सेवा में नहीं हैं।
-----------
यहां के लैंडलाइन पर नहीं मिलता जवाब
पुलिस स्टेशन सतवारी, गंग्याल, जानीपुर, नवाबाद और पक्का डंगा थाने के लैंडलाइन से कोई जवाब नहीं मिलता है।
--------
इन थानों के लैंडलाइन नंबर पर मिला जवाब
आरएस पुरा, मीरां साहिब, महिला थाना गांधीनगर, बाग-ए-बाहु, छन्नी हिम्मत और पुलिस स्टेशन सिटी थाने के लैंडलाइन से जवाब मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed