फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, police, awarness

Jammu News: डोगरी में अनुवादित वीडियो से आमजन को जागरूक कर रही पुलिस

विज्ञापन
jammu, police, awarness
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक व दो-दो मिनट के कई वीडियो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नए कानूनों के तहत हुए बदलाव को लेकर प्रदेश पुलिस ने आम लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। इसके लिए एक से दो मिनट के कई वीडियो तैयार किए गए हैं। जिन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। खास बात ये है कि ये वीडियो डोगरी और कश्मीरी में अनुवादित किए गए हैं, ताकि इन्हें आसानी से समझा जा सके।
हर एक वीडियो में अलग अलग कानून को लेकर जागरूकता दिखाई जा रही है। जैसे एक वीडियो अदालती मामलों में मिलने वाली तारीख पर तारीख का है। इस वीडियो में ये दिखाने का प्रयास किया गया है कि अब नए कानूनों के तहत शिकायत करने पर तत्काल कार्रवाई होगी। अदालत में भी जल्द सुनवाई होगी। एक अन्य वीडियो में दो महिलाओं को बताया गया है। जिनमें घरेलू हिंसा को लेकर बात हो रही है।
विज्ञापन

एक महिला दूसरी महिला से पति द्वारा तंग करने की बात कर रही है और इसे लेकर दूसरी महिला नए कानूनों के तहत कार्रवाई की जानकारी दे रही है। पुलिस की तरफ से ये वीडियो एक्स हैंडल, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी पोस्ट किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों को भी दी है कानूनों की जानकारी
बता दें कि 1 जुलाई 2024 से लागू नए कानूनों की पुलिस के अफसरों को जानकारी देने के लिए कई ट्रेनिंग आयोजित की गई हैं। पुलिस की तरफ से थाना स्तर पर इसके लिए जागरूकता लाई गई। जिसे अब आम लोगों के साथ साझा किया जा रहा है, ताकि नए कानूनों का लाभ ले सकें। बता दें कि बीएनएस में धाराओं की संख्या 511 से घटाकर 358 कर दी है। इसमेंघृणा अपराध तथा भीड़ द्वारा हत्या सहित 21 नए अपराध शामिल किए हैं। आतंकवाद, संगठित अपराध और घृणा फैलाने वाले भाषण जैसे अपराध भी शामिल किए गए हैं। राजद्रोह को राष्ट्रीय अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्यों के रूप में फिर से परिभाषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed