{"_id":"5a1b011a4f1c1b4e718b5a88","slug":"jammu-police-arrested-a-military-person-with-40-crore-rupees-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पुलिस ने 40 करोड़ की हेरोइन के साथ सेना के जवान को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पुलिस ने 40 करोड़ की हेरोइन के साथ सेना के जवान को किया गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar ujala
पुलिस ने एक आरोपी से आठ किलो हेरोइन बरामद की है। इसकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीमत 40 करोड़ रुपये बताई गई है। पकड़ा गया आरोपी खुद को सैन्य कर्मी बता रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी मोहम्मद अनवर लाम नौशेरा का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अनवर ने बताया कि वह 17 जैकलाई का कर्मी है। उसकी यूनिट कुपवाड़ा में हैं, लेकिन दिल्ली सैन्य मुख्यालय मेें इस समय उसे अटैच किया गया है।
विज्ञापन
आईजी जम्मू एसडी सिंह जंवाल ने बताया कि पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप और गंग्याल पुलिस की तरफ से पुख्ता सूचना के आधार पर कुंजवानी में नाका लगाया गया था। पूछताछ के लिए श्रीनगर से दिल्ली की तरफ जा रही जा रही बस नंबर जेके02बीए 6749 को रोका गया। तलाशी लेने पर मोहम्मद अनवर के पास से आठ पैकेट (प्रत्येक एक किलो) बरामद किए गए।
विज्ञापन
जंवाल ने बताया कि वह यह हेरोइन श्रीनगर से लेकर आया है, जो पहले लुधियाना और फिर दिल्ली पहुंचाई जानी थी। वह लंबे समय से इसका कारोबार कर रहा है। बरामद की गई हेरोइन पर अफगानिस्तान का टैग लगा हुआ है। इससे साफ है कि यह अफगानिस्तान से निर्मित है।