फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Police Action: 12 Rohingyas Arrested at Ramban as Tablighi Jamaat

जम्मू पुलिस की कार्रवाई: तब्लीगी जमात के रूप में रामबन पहुंचे 12 रोहिंग्या गिरफ्तार, हीरानगर डिटेंशन सेंटर में भेजे गए

Sat, 02 Apr 2022 01:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 02 Apr 2022 01:20 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि जिले की गुल तहसील के डार गांव में तब्लीगी ग्रुप के आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की तो पाया कि ग्रुप में 12 रोहिंग्या शामिल हैं। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Jammu Police Action: 12 Rohingyas Arrested at Ramban as Tablighi Jamaat
jail jammu

विस्तार

तब्लीगी जमात के रूप में रामबन पहुंचे 12 रोहिंग्याओं को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन्हें हीरानगर में बने डिटेंशन सेंटर में भेज दिया गया है। यह रोहिंग्या पिछले आठ साल से जम्मू के बठिंडी तथा नरवाल इलाके में रह रहे थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जिले की गुल तहसील के डार गांव में तब्लीगी ग्रुप के आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की तो पाया कि ग्रुप में 12 रोहिंग्या शामिल हैं। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी शिनाख्त अमीर हाकम, जफ्फार आलम, मोहम्मद नूर के तौर पर हुई। 
विज्ञापन

 

इसके अलावा अब्दुल हसन, मोहम्मद आलम, नूर अमीन, नूर हुसैन, सैयद हुसैन, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद इस्माइल, कमल हुसैन व मुस्तफा हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद इन रोहिंग्याओं को हीरानगर डिटेंशन सेंटर में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल से फरार रोहिंग्या की तलाश में दबिश 
हीरानगर के डिटेंशन सेंटर से अल्ट्रासाउंड कराने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ लाया गया रोहिंग्या जफर आलम (32) 29 मार्च को पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया था।


फिलहाल उसका पता नहीं चल पाया है। तबीयत खराब होने के बाद उसे अस्पताल लेकर डिटेंशन सेंटर व थाने की टीम पहुंची थी। पुलिस उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed