फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu people demand special train from jammu to prayagraj for ardh kumbh

अर्ध कुंभ के लिए जम्मू से विशेष ट्रेन की मांग, कई संगठनों ने रेल मंत्रालय को लिखा था पत्र

Thu, 06 Dec 2018 09:43 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 06 Dec 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
jammu people demand special train from jammu to prayagraj for ardh kumbh
कुंभ मेला 2019 - फोटो : अमर उजाला
आस्था के सबसे बड़े संगम अर्ध कुंभ के लिए जम्मू से प्रयागराज तक विशेष ट्रेन चलाने की मांग हो रही है। जम्मू के विभिन्न सामाजिक संगठन कुंभ मेले के लिए विशेष ट्रेन की मांग कर रहे हैं। 14 जनवरी से शुरू होने जा रहे कुंभ मेले में राज्य से हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जाते हैं।
विज्ञापन


डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा सहित अन्य सामाजिक संगठन जम्मू से प्रयागराज तक विशेष ट्रेन की मांग कर रहे है। सभा के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कहा इस संबंध में रेल मंत्री को पत्र लिखा गया था, लेकिन अफसोस मंत्रालय की ओर से कोई पहल नहीं की गई है। हरिद्वार के साथ अर्ध कुंभ मेले के प्रति लाखों लोगों की आस्था है। 
विज्ञापन


जम्मू से अर्ध कुंभ जाने वाले हजारों श्रद्धालु के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि आगामी दिनों में इस संबंध में स्थानीय संसद से इस हस्तक्षेप करने की मांग की जाएगी, ताकि मेले से पहले श्रद्धालुओं को ट्रेन का लाभ मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed