फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Pakistan can create disturbance in elections

Jammu : चुनाव में गड़बड़ी फैला सकता है पाकिस्तान, सीमापार से ड्रोन घुसपैठ के इनपुट; आईबी पर रात में कर्फ्यू

Sat, 16 Mar 2024 01:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 01:42 AM IST
सार

इस तरह के इनपुट मिलने के बाद प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर एक किलो मीटर दायरे में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह व्यवस्था चार मई तक लागू रहेगी।

विज्ञापन
Jammu: Pakistan can create disturbance in elections
कठुआ - फोटो : संवाद

विस्तार

देश में होने वाले चुनावों में पाकिस्तान अशांति फैला सकता है। इस तरह के इनपुट मिलने के बाद प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर एक किलो मीटर दायरे में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह व्यवस्था चार मई तक लागू रहेगी।

विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास ने बताया कि बीएसएफ की 67 बटालियन ने पाकिस्तान की ओर से बढ़ रही ड्रोन गतिविधियों पर चिंता जताई थी। इसके बाद एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह जमवाल से मंत्रणा के बाद बीओपी पहाड़पुर से बीओपी करोल कृष्णा के बीच एक किलोमीटर दायरे में रात 10 से सुबह पांच बजे तक आम नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पिछले माह ड्रोन से भेजी थी आईईडी
कठुआ जिले के हीरनागर सेक्टर के मनियारी गांव में पिछले माह 21 फरवरी की रात पाकिस्तान ने ड्रोन के माध्यम से आईईडी की खेप भेजी थी। सतर्क बीएसएफ जवानों ने फायरिंग कर ड्रोन को खदेड़ दिया था। हालांकि ड्रोन से गिराई गई इस खेप को हासिल करने के लिए तस्कर पहुंचते उससे पहले बीएसएफ के जवानों ने इसे बरामद कर एक बड़ी साजिश को टाल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed