{"_id":"612e96cd8ebc3e14f006c1f8","slug":"jammu-news-jkrtc-jammu-city-news-jmu242691951","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर अंत तक तैयार होगा जेकेएसआरटीसी के कर्मचारियों की देनदारी का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर अंत तक तैयार होगा जेकेएसआरटीसी के कर्मचारियों की देनदारी का ब्योरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन, (जेकेआरटीसी) के कर्मचारियों की वर्तमान देनदारियों का ब्योरा सितंबर अंत तक तैयार हो जाएगा। परिवहन विभाग ने इसकी जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी सेवानिवृत्त व कार्यरत कर्मचारियों की वर्तमान देनदारियों का ब्योरा तैयार कर रही है और सितंबर अंत तक सरकार को सौंप देगा। सरकार पर कर्मचारियों की 300 करोड़ रुपये तक की देनदारी है।
परिवहन विभाग ने कर्मचारियों की वर्तमान देनदारी की जांच के लिए वित्त परिवहन विभाग चेयरमैन, जेकेआरटीसी के एफए एंड सीएओ को सदस्य सचिव, जेकेआरटीसी जीएम प्रशासनिक और प्रबंधन वित्त शामिल है। कमेटी सदस्य और जीएम ऑपरेशनल सुदेश गुप्ता ने कहा कि सभी कर्मचारियों की वर्तमान देनदारी का ब्योरा तैयार हो रहा है। इस पर काम चल रहा है सितंबर अंत यह प्रक्रिया पूरा हो जाएगी। कर्मचारियों के लंबित भुगतान में 1999 से 2021 तक एरियर, 2012 से डीए, छठे वेतन आयोग की राशि एरियर के साथ, सातवें वेतन आयोग का भुगतान करना है। वहीं सेवनिवृत्त कर्मचारियों का 22 करोड़ तक का भुगतान है।
--
15 सितंबर से पहले बिल नहीं बना तो करेगा प्रदर्शन
वालियंटर रिटायर्ड जेकेआरटीसी कर्मचारियों ने कहा कि कॉरपोरेशन लंबित भुगतान का ब्योरा बनाने में देरी कर रही है। सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष देव राज बाली ने कहा कि हमने कॉरपोरेशन को 15 सितंबर तक का समय दिया। अगर इस समय तक हमारे बिल नहीं बने तो हम जेकेआरटीसी एमडी और जीएम ऑपरेशन के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। ब्यूरो