{"_id":"667cbefa758739a70908d6b5","slug":"jammu-news-jammu-news-c-10-jam1006-388701-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शहर में बिजली कट बढ़े, तीन ट्रांसफार्मर जले, पानी का संकट बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शहर में बिजली कट बढ़े, तीन ट्रांसफार्मर जले, पानी का संकट बरकरार
विज्ञापन
जम्मू। शहर में बिजली कटौती से निजात नहीं मिल रही है। बुधवार को भी दोपहर 12 बजे से लेकर देर रात तक कट लगने का सिलसिला जारी रहा। आधा घंटा बिजली आ रही है तो पौने से एक घंटे के कट सहन करने पड़ रहे हैं। कट लगने का मुख्य कारण भीषण गर्मी में लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मरों का ओवरहीट होना बताया जा रहा है। नगरोट, रंगूड़ा, नरवाल में मंगलवार देर रात ट्रांसफार्मर जल गए। हालांकि बिजली कारपोरेशन ने बुधवार सुबह नए ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की।
वहीं, बिजली कटौती से पानी का संकट भी खड़ा हो गया है। बुधवार को वार्ड नंबर 19 के विनायक बाजार, विवेकानंद चौक, डोगरा बाजार, बस स्टैंड और कैनाल रोड में पानी न आने से लोग परेशान रहे। यहां पर ट्यूबवेल का जलस्तर गिर गया, जिसके चलते पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है।
पुराने शहर के जुलाखा मोहल्ला, पुरानी मंडी, मोती बाजार में 20 मिनट ही पानी आया है। इस कारण रोजमर्रा के काम काफी प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा बस स्टैंड, विवेकानंद चौक सहित आसपास के इलाकों में भी पानी की किल्लत से लोग परेशान रहे। सुंजवां, बठिंडी, मझीन, रंगूड़ा सहित कई इलाकों में भी पानी नहीं आया। पानी न आने के कारण विभाग ने टैंकरों से आपूर्ति की। ग्रेटर कैलाश, त्रिकुटा नगर, शास्त्री नगर में भी 35 मिनट ही पानी आया। वह भी कम प्रेशर से। जलशक्ति विभाग के अनुसार भीषण गर्मी के चलते ट्यूबवेल का जलस्तर गिर गया है। मानसून आने पर पानी रिचार्ज होगा। इससे किल्लत हल होगी।
विज्ञापन
शहर में वाटर एटीएम भी सूखे
गर्मी के चलते शहर में वाटर एटीएम भी सूख गए हैं। पानी न होने के कारण लोग परेशान रहे। डोगरा चौक, कैनाल रोड, बख्शी नगर मोड़, शक्ति नगर सहित अन्य जगहों में वाटर एटीएम में पानी न होने के कारण लोग प्यासे रहे। लोगों को बोतलबंद पानी पीना पड़ रहा है।
कोट
भीषण गर्मी में बिजली का लोड बढ़ने से परेशानी आ रही है। ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से गर्म हो रहे हैं। तापमान सामान्य होने पर समस्या का हल होगा।
- अवनीत गुप्ता, एक्सइएन, बिजली कारपोरेशन
कोट
बिजली कटों के कारण पानी आपूर्ति में समस्या आ रही है। मोटरें बंद हो रही हैं। जहां पर पानी की किल्लत है, इन जगहों में टैंकर सुविधा दी जा रही है।
- अनिल गुप्ता, एक्सइएन, जलशक्ति विभाग