फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu news,electricity,cut

आज इन इलाकों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
jammu news,electricity,cut
जम्मू। विद्युत लाइनों के मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को जम्मू संभाग के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली निगम के अनुसार सुहागपुर, कोटली, जबोवाल, अरनिया, तरेवा, बडयाल ब्राह्मणा और आसपास इलाकों में 28 दिसंबर को सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह डिंगा अंब, मनवाल, उज्ज, पीएचई गुराह लुदर्न और आसपास इलाकों में सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। जम्मू के कृष्णा कॉलोनी, करण नगर, हैप्पी प्लेस, पटेल नगर, तंगड़ी, भगवती नगर, जवाहर नगर, रमनिक विहार, पुलिस लाइन, प्रताप नगर और आसपास इलाकों में 28 दिसंबर को सुबह आठ से दोपहर एक बजे दक बिजली कट लगेगा। सावन चक, ओल्ड बस स्टैंड में 29 दिसंबर को सुबह आठ से दोपहर एक बजे, वार्ड-10, 11 में 28 और 29 दिसंबर को सुबह आठ से दोपहर एक बजे जबकि रेलवे रोड, एससी मोहल्ला, चक राम सिंह, गोविंदसर में सुबह आठ से दोहपर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। महानपुर, बसोहली, नगरोटा, सांदड़ और आसपास इलाकों में 29 दिसंबर को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बिजली प्रभावित होगी। ग्रिड स्टेशन पौनीचक, कैनाल ग्रिड राजोरी, कटड़ा ग्रिड से भी मंगलवार को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed