फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu news, development inspection by Principal secretary

मंदिरों के शहर को हेरिटेज ट्रेल से जानेंगे देश-विदेश के सैलानी

विज्ञापन
jammu news, development inspection by Principal secretary
जम्मू। मंदिरों के शहर जम्मू के इतिहास को वर्तमान तक दर्शाने के वाली विशेष हेरिटेज ट्रेल बनाई जाएगी। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए ऐतिहासिक धरोहरों और उससे जुड़े मार्गों पर आकर्षक साइन बोर्ड लगेंगे। उप राज्यपाल के प्रधान सचिव नितीश्वर कुमार ने मुबारक मंडी, परेड, रघुनाथ बाजार, रानी पार्क और हरि सिंह पार्क का विस्तृत दौरा करने के बाद निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

प्रधान सचिव ने कहा कि जम्मू का शालीन इतिहास है। विरासत की इस पूंजी को पर्यटन विकास के लिए संजोने की जरूरत है। हेरिटेज ट्रेल के तहत मंदिरों के शहर का ऐतिहासिक सफर क्रमवार वर्तमान तक दर्शाया जाए। इसके लिए ऐसे इंतजाम किए जाएं, जिसमें कोई भी सैलानी शहर में आकर पूरे इतिहास की जानकारी ले सके। उन्होंने कहा कि हेरिटेज ट्रेल को तवी नदी तक दर्शाया जाए। मंडलायुक्त जम्मू, जिला उपायुक्त जम्मू समेत अन्य आला अफसरों के साथ प्रधान सचिव ने स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों की प्रगति जांची और मौके पर ही कई हिदायतें जारी कीं। उन्होंने कहा कि जम्मू शहर के हर उस स्थान को पर्यटन मानचित्र में शामिल किया जाए, जिसका ऐतिहासिक महत्व है। विरासती ढांचों तक सैलानी आसानी से पहुंच पाएं, इसकी व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

---
स्मार्ट लाइटें, सैलानियों के
लिए म्यूजिकल कॉर्नर बनें
प्रधान सचिव ने कहा कि शहर में पर्यटक पहुंचें तो उनकी सुविधाओं और मनोरंजन के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। इसके लिए स्मार्ट लाइटें लगाई जाएं। पर्यटकों के लिए म्यूजिकल कॉर्नर विकसित किए जाएं, ताकि टूरिस्ट सर्किट में शामिल यह स्थान मनोरंजन के प्रमुख केंद्र बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हेरिटेज ट्रेल में एक तरफ
ट्रैफिक, बैटरी कार चलेगी
हेरिटेज ट्रेल में आने वाले स्थान एक तरफा ट्रैफिक से संचालित होंगे। प्रधान सचिव ने कहा कि इन इलाकों में बैटरी से चलने वाले वाहनों की व्यवस्था की जाए। ऐतिहासिक इमारतों और सांस्कृतिक महत्व के भवनों पर आकर्षक लाइटों के साथ इतिहास दर्शाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed