{"_id":"616745511f747e133b18b4fc","slug":"jammu-news-covid-vaccination-city-reporter-news-jmu2457337105","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर : 16 जिलों में सौ फीसदी टीकाकरण, तीन महीने में दूसरी खुराक भी हो जाएगी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर : 16 जिलों में सौ फीसदी टीकाकरण, तीन महीने में दूसरी खुराक भी हो जाएगी पूरी
Thu, 14 Oct 2021 03:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 03:05 AM IST
सार
देश के 16 जिलों में 18 से अधिक आयु वर्ग में पहली खुराक के लिए सौ फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए जम्मू कश्मीर में कोविड टीकाकरण को गति दी गई है। प्रदेश के 16 जिलों में 18 से अधिक आयु वर्ग में पहली खुराक के लिए सौ फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने का दावा किया गया है। दूसरी खुराक में 45फीसदी टीकाकरण कर लिया गया है, जिसमें अगले तीन माह में पूरी तरह से सौ फीसदी टीकाकरण संपन्न करने का लक्ष्य रका गया है। इसके साथ 2 से 17 आयु वर्ग के लिए प्रस्तावित टीकाकरण के लिए योजना तैयार की जा रही है। इसमें बीस लाख के करीब अनुमानित आबादी को टीकाकरण किया जा सकता है।
विज्ञापन
प्रदेश के श्रीनगर, बारामुला, कठुआ, जम्मू, राजोरी, पुंछ, रामबन, डोडा, सांबा, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां, पुलवामा, बडगाम, बांदीपोरा और गांदरबल में 18 से अधिक आयु वर्ग में सौ फीसदी टीकाकरण (पहली खुराक) को पूरा कर लिया गया है। रियासी में 98.64, किश्तवाड़ में 81.45, उधमपुर में 93.97 और कुपवाड़ा में 92.18 फीसदी टीकाकरण हुआ है। इस वर्ग में कुल अनुमानित आबादी पर 99.89 फीसदी टीकाकरण कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में बुधवार को 96550 लोगों का टीकाकरण किया गया, जिसमें पहली खुराक में 42941 और दूसरी खुराक में 53609 लोगों का टीकाकरण किया गया। अब तक इस वर्ग में 12628564 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। परिवार कल्याण विभाग जम्मू कश्मीर के निदेशक डा. सलीम उर रहमान का कहना है कि देश में औसत के आधार पर जम्मू कश्मीर का कोविड टीकाकरण में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। आगामी तीन माह में टीकाकरण को पूरी तरह से सौ फीसदी संपन्न करने के उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में 75 संक्रमित, श्रीनगर से 37
जम्मू कश्मीर में बुधवार को 75 नए संक्रमित मामले मिले, इसमें राजधानी श्रीनग से 37 मामले मिले। जबकि प्रदेश के अन्य 19 जिलों प्रत्येक में दस से कम संक्रमित मामले मिले हैं। जम्मू में 3 संक्रमित मिले हैं। जिला रियासी, रामबन, किश्तवाड़, कठुआ, शोपियां, कुलगाम, गांदरबल में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। जम्मू कश्मीर में वर्तमान में सक्रिय मामलों का आंकड़ा गिरकर 946 तक पहुंच गया है। इसमें कश्मीर संभाग से 728 सक्रिय मामले हैं।
देश के 16 जिलों में 18 से अधिक आयु वर्ग में पहली खुराक के लिए सौ फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने का दावा किया गया है।