{"_id":"612017c18ebc3e799b088706","slug":"jammu-news-attack-and-beaten-case-accused-not-arrested-jammu-city-news-jmu2419503186","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वकील पर हमला करने वाला गिरफ्त से बाहर, हाईकोर्ट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला वकील पर हमला करने वाला गिरफ्त से बाहर, हाईकोर्ट में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सीनियर महिला वकील सुरिंदर कौर पर हमला करने वाले को पुलिस 24 घंटे बांद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने गांधीनगर क्षेत्र में कई जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन हमलावर का सुराग नहीं लग पाया है। हमले के विरोध में शुक्रवार को हाईकोर्ट में वकीलों ने प्रदर्शन कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। चेतावनी दी कि पुलिस 12 घंटे के भीतर आरोपी को नहीं पकड़ा पाई तो प्रदर्शन तेज कर देंगे। बता दें कि वीरवार रात गांधी नगर में अपने घर के बाहर टहलते वक्त वकील सुरिंदर कौर पर एक बाइक सवार ने हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की, जिससे हाथ फ्रेक्चर हो गया। महिला वकील के कंधे पर भी चोट आई है।
सीनियर एडवोकेट अशोक शर्मा ने कहा कि यह पुलिस की लापरवाही है कि कैसे एक पॉश इलाके में सीनियर वकील पर हमला कर आरोपी फरार हो जाता है और अब तक पुलिस उसको पकड़ नहीं पाई। ऐसे हमलों को वकील समुदाय बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि आरोपी को जल्द ही नहीं पकड़ा गया तो लखनपुर से लेकर पुंछ तक प्रदर्शन किए जाएंगे।
सीनियर एडवोकेट एमके भारद्वाज का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाना चाहिए। एक सीनियर वकील पर हमला निंदनीय है। शुक्रवार को हाईकोर्ट और जिला कोर्ट परिसर के बाहर कई वकीलों ने प्रदर्शन किया और रोष रैली निकाली।