फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu news,aadhar card compelcery in ladaly baty yajana

लाडली बेटी, शादी सहायता योजना के लिए आधार अनिवार्य

विज्ञापन
jammu news,aadhar card compelcery in ladaly baty yajana
जम्मू। सामाजिक कल्याण विभाग की तीन योजनाओं का लाभ अब आधार कार्ड होने पर ही मिलेगा। लाडली बेटी, शादी सहायता योजना और इंटिग्रेटेड सोशल सिक्योरिटी योजना के तहत व्यक्तिगत तौर पर मान्य लाभार्थी को अपना आधार कार्ड देना अनिवार्य होगा। वित्तीय और अन्य सब्सिडी लाभ और सेवाओं का लक्षित वितरण) अधिनियम 2016 की सेक्शन 7 के तहत शुक्रवार को विभाग ने इसे लेकर तीन अलग अलग अधिसूचनाएं जारी की। लाभ लेने वालों को इसमें कोई हेराफेेेरी का सामना न करना पड़े, इसलिए विभाग ने यह फैसला किया है।
विज्ञापन

विभाग की प्रधान सचिव शीतल नंदा ने कहा कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए बहुत से दस्तावेज देने से अच्छा है कि एक पहचान दी जाए। इससे योजना का लाभ लेने में सरकारी वितरण प्रक्रियाओं का सरलीकरण होगा, पारदर्शिता और दक्षता आएगी और लाभार्थियों को अपनी पहचान साबित करने के लिए कई दस्तावेजों को प्रस्तुत करने की आवश्यकता को समाप्त करके एक सुविधाजनक और सहज तरीके से सीधे अपने अधिकार प्राप्त करने में सक्षम बनाया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए यदि किसी ने खुद को आधार से नहीं जोड़ा है, तो वह आधार से जुड़ने का आवेदन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed