{"_id":"855f902aad4930d14740a1861c5d9e91","slug":"jammu-needs-all-time-swimming-pool-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में चाहिए ऐसा स्वीमिंग पूल जो सालभर चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में चाहिए ऐसा स्वीमिंग पूल जो सालभर चले
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 08 May 2015 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा सेवा एवं खेल मंत्री इमरान रजा अंसारी ने कश्मीर में सालभर हर तरह के मौसम में चलने वाले स्वीमिंग पूल को स्थापित करने पर जोर दिया है। जम्मू और कश्मीर प्रीमियर लीग की तर्ज पर रियासत में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र राज्य स्तरीय प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जेएंडके पुलिस और जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन की सेवाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन
पीब्ल्यूडी गेस्ट हाउस गांधीनगर में हुई विभागीय उच्च स्तरीय बैठक में खेल मंत्री ने युवा सेवा एवं खेल विभाग और जेएंडके स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि काउंसिल के मुलाजिमों की पेंशन की मांग पर गौर किया जा रहा है। विभिन्न केंद्रों और स्टेडिया पर फील्ड/ग्राउंड/स्टाफ की कमी को दूर करने के उचित प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा युवा सेवा एवं खेल विभाग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को भत्ते बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछले साल बाढ़ के दौरान घाटी में क्षतिग्रस्त हुए खेल ढांचे को प्राथमिकता पर तैयार किया जाए। इस दौरान डीजी स्पोर्ट्स नवीन अग्रवाल ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति में विभागीय प्रोजेक्टों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केरल में हुई नेशनल गेम्स में राज्य के खिलाड़ियों ने जिमनास्टिक, बाक्सिंग, फेंसिंग, वुशू, काइकिंग एंड नोइंग में 15 पदक राज्य की झोली में डाले हैं।
विज्ञापन