फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, national school games

Jammu News: मेजबान जम्मू-कश्मीर के नौ खिलाड़ी फाइनल में, स्वर्ण पदक से एक कदम दूर

विज्ञापन
jammu, national school games
नेशनल स्कूल गेम्स : इनडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम भगवती नगर में प्रतियोगिता जारी, आज फाइनल में 20 मुकाबले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। 68वें राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की वुशू चैंपियनशिप जारी है। सोमवार को मेजबान जम्मू-कश्मीर के नौ खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। मंगलवार को फाइनल में विभिन्न वर्गों के 20 मुकाबले खेले जाएंगे।
इनडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भगवती नगर में जारी चैंपियनशिप में सोमवार को अंडर-17 लड़के व लड़कियों के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। जम्मू-कश्मीर के 60 किलोग्राम वर्ग में सूर्यांश सिंह, 70 किलोग्राम वर्ग में अरहम पर्रे, 75 किलोग्राम वर्ग में मेहरान अमीन, 80 किलोग्राम वर्ग में उमान आरिफ और 85 किलोग्राम वर्ग में मोहम्मद हसीब शामिल ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की है।
विज्ञापन

वहीं, लड़कियों में जिया मन्हास, अलीजा शाह, सलीका फारूक और सादिया गुलजार ने फाइनल में जगह बनाई है। लड़कों वर्ग के फाइनल में 40 किलोग्राम भार वर्ग में बिहार के पंकज नयन का मुकाबला ओडिशा के राजेश नाग से होगा।45 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली के निखिल का सामना ओडिशा के मदन मुंडा से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

48 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान के आशु का मुकाबला ओडिशा के राजेश मुंडा से होगा। 52 किलोग्राम भार वर्ग में एआर के काटी यांगफो का सामना उत्तर प्रदेश के मयंक रोजा से होगा। 70 किलोग्राम भार वर्ग में जम्मू-कश्मीर के मोहम्मद अरहम पर्रे का मुकाबला मणिपुर के लैशराम से होगा। 75 किलोग्राम भार वर्ग में जम्मू-कश्मीर के मेहरान अमीन बांगू का दिल्ली के विपुल खत्री से होगा, 80 किलोग्राम भार वर्ग से कम में जम्मू-कश्मीर के उमान आरिफ का सामना सीबीएसई के प्रशांत कुमार से होगा। जम्मू-कश्मीर के मोहम्मद हसीब सोहिल का मुकाबला दिल्ली के प्रिंस कुमार से होगा।

अंडर-17 बालिका वर्ग के 45 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में जम्मू-कश्मीर की जिया मन्हास का सामना चंडीगढ़ की भौमिका से होगा। 52 किलोग्राम भार वर्ग में जम्मू-कश्मीर की सलीका फारूक का सामना असम की जुरीन पागु, 60 किलोग्राम भार वर्ग में जम्मू-कश्मीर की अलीजा शाह का सामना राजस्थान की रिया मिश्रा से होगा।
इसी प्रकार 70 किलोग्राम भार वर्ग में जम्मू-कश्मीर की सादिया गुलजार का सामना महाराष्ट्र की अहिल्या लावटे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed