{"_id":"5c801284bdec2213f932e0b6","slug":"jammu-nagar-nigam-to-make-soil-from-the-flowers-and-worship-material-used-in-temples-of-jammu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में चढ़ने वाले फूल और पूजा सामग्री से खाद बनाएगा जम्मू नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में चढ़ने वाले फूल और पूजा सामग्री से खाद बनाएगा जम्मू नगर निगम
Thu, 07 Mar 2019 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू नगर निगम मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले फूल और पूजा सामग्री से खाद बनाएगा। मंदिरों से पूजा सामग्री एकत्रित करने के लिए एक विशेष आटो रोजाना चलेगा। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने निगम कार्यालय से इस आटो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
गुप्ता ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि नगर निगम ने मंदिरों से निकलने वाले फूल और पूजा सामग्री के उचित प्रयोग की पहल की है। आटो मंदिरों से फूल और पूजा सामग्री एकत्रित करेगा। एनजीओ की मदद से इससे कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी।
इसका इस्तेमाल खेती में किया जाएगा। अब तक यह सामग्री तवी में प्रवाहित की जा रही थी। इस पहल से रोक लगेगी। उन्होंने सभी मंदिरों के पुजारियों से आग्रह किया है कि वह निगम को फोन कर इस विशेष आटो की सुविधा लें।
विज्ञापन
कूड़ा उठाने के लिए खरीदे दो सौ ठेले
मेयर ने बताया कि निगम ने कूड़ा उठाने के लिए 200 नए ठेले खरीदे हैं। इनमें दो कंपार्टमेंट हैं, एक में गीला और दूसरे में सूखा कचरा डाला जाएगा। इससे कूड़े के निस्तारण में आसानी होगी। लावारिस मवेशियों को पकड़ने के लिए एक गाड़ी और बढ़ाई गई है।

मेयर और सचिव जम्मू नगर निगम ने दिखाई झंडी
- फोटो : अमर उजाला
बायोगैस यूनिट लगवाएं डेयरी मालिक
डेयरी मालिकों से मेयर ने आग्रह किया है कि वह अपने यहां बायोगैस यूनिट लगवाएं। इससे डेयरी से निकलने वाली गंदगी से नाली और नाले जाम नहीं होंगे। इसमें महज 30 हजार रुपये का खर्च है। केंद्र से 13 हजार रुपये की सब्सिडी मिलती है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत निगम स्कूल और कालेज में भी अभियान चला रहा है।
सफाई कर्मियों की बायोमीट्रिक हाजिरी
सभी वार्डों में सफाई कर्मचारियों की हाजिरी बायोमैट्रिक तरीके से लेने की योजना है। फिलहाल, पांच वार्डों में यह सुविधा शुरू है। निगम के नए बने चार वार्डों में जल्द 25-25 सफाई कर्मी नियुक्त होंगे।
बार-बार अधिकारियों के बदलने का दर्द उभरा
मेयर ने कहा कि बार-बार अधिकारियों के बदलने से निगम का काम प्रभावित होता है। चुनाव के बाद अब तक दो कमिश्नर बदल चुके हैं। ढाई वर्ष में 10 बार कमिश्नर बदले जा चुके हैं।