फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu municipal elections possible in september-october

जम्मू में निकाय चुनाव सितंबर-अक्टूबर में संभव

Wed, 27 May 2015 12:35 PM IST
डॉ बृजेश कुमार सिंह
डॉ बृजेश कुमार सिंह Updated Wed, 27 May 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
jammu municipal elections possible in september-october

कैबिनेट के फैसले के बाद राज्य सरकार ने रियासत में निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों का कहना है कि रमजान तथा अमरनाथ यात्रा के बाद दोनों संभाग में निकाय चुनाव हो सकते हैं।

विज्ञापन


जून में पवित्र रमजान महीना शुरू हो जाएगा। दो जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होगी जो 29 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान चुनाव कराना संभव नहीं होगा। सूत्रों का कहना है कि ठंड से पहले सितंबर तथा अक्टूबर के महीने में चुनाव कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन


इस बार दो नगर निगमों के अलावा छह म्यूनिसिपल कौंसिल तथा 78 म्यूनिसिपल कमेटी के चुनाव होंगे। श्रीनगर तथा जम्मू संभाग के कुल 1158 वार्डों के लिए नुमाइंदे चुने जाएंगे। इनमें जम्मू नगर निगम के 71 तथा श्रीनगर नगर निगम के 73 वार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जम्मू एवं श्रीनगर संभाग के तीन-तीन म्यूनिसिपल कौंसिल तथा श्रीनगर के 44 और जम्मू के 34 म्यूनिसिपल कमेटी के चुनाव होंगे। आयोग की ओर से मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए सभी निकायों को निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही इसके लिए सहायक चुनाव अधिकारियों को भी नियुक्त करने को कहा गया है।

राज्य निर्वाचन आयोग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट के फैसले के बाद शहरी विकास विभाग की ओर से निकाय चुनाव की तैयारियां करने के निर्देश मिल गए हैं। इसके बाद से तैयारियों को तेज करते हुए प्राथमिकता के आधार पर मतदाता सूची में संशोधन किया जाएगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी रक्षपाल सिंह ने बताया कि आयोग की ओर से निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्रीनगर और जम्मू संभाग के जिन निकायों में चुनाव होने हैं, उसका विस्तृत ब्योरा आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसमें कितने वार्डों पर चुनाव होंगे, इसकी विस्तृत जानकारी है।


उन्होंने बताया कि आयोग निकाय चुनाव को पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से कराने के लिए तैयारियां कर रहा है। फिलहाल चुनाव कब होंगे यह तो तय नहीं है, लेकिन मतदाता सूची अपडेट होने के बाद तिथि पर विचार-विमर्श करने में सहूलियत रहेगी। इसके लिए सभी निकायों को हिदायत दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed