फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu municipal corporation will pick garbage from door to door in jammu city

जम्मू में अब हर घर से उठेगा कचरा, चुकाना होगा यह शुल्क, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम होगा लागू

Thu, 13 Dec 2018 01:02 AM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 13 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
jammu municipal corporation will pick garbage from door to door in jammu city
- फोटो : फाइल
जम्मू शहर के सभी 75 वार्डों में म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2016 को पूरी तरह से लागू करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत हर घर से कचरा उठाने की व्यवस्था की जाएगी। अभी कुछ वार्डों में ही इस व्यवस्था को अमल में लाया जा रहा है। इसका उद्देश्य निगम का राजस्व बढ़ाने के साथ आर्गेनिक और इनॉर्गेनिक कचरा के उचित निस्तारण पर काम करना है।
विज्ञापन


इस व्यवस्था में दुकानों और घरों से खाद्य कचरे उठाने के लिए 200 रुपये प्रति माह और सामान्य कचरा के लिए प्रति माह 100 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। इस मसले को सर्वसम्मति से लागू करवाने के लिए प्रस्ताव को निगम की 15 दिसंबर को हो रही जनरल हाउस की बैठक में रखा जाएगा। इसके लिए पहले 75 वार्डों के काउंसलरों को हिदायत दी जाएगी की कि वह अपने वार्डों में लोगों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरूक करें। ताकि जगह-जगह कूड़ा फैलने से निजात मिले। 
विज्ञापन


नए वित्तीय वर्ष से पहले पूरी तरह लागू होगा नियम
निगम की ओर से प्रत्येक घर में आर्गेनिक और इन आर्गेनिक कचरा के लिए अलग-अलग दो डस्टबिन बांटे जाएंगे। डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को वित्त वर्ष के शुरू होने से पहले पूरी तरह से लागू करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें पहले चरण में पांच सौ डस्टबिन वितरित किए जाएंगे। संबंधित वार्डों में काउंसलरों और सेनिटरी सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से निकलने वाला कचरा

जमा होने वाला कुल कचरा - 400 मीट्रिक टन (औसतन, प्रतिदिन)
गलियों से निकलने वाला कचरा - 50 मीट्रिक टन
होटल/रेस्टोरेंट का कचरा - 40 मीट्रिक टन
बाजारों का कचरा - 50 मीट्रिक टन
व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का कचरा- 20 मीट्रिक टन
घरों का कचरा - 130 मीट्रिक टन 
अन्य से 110 मीट्रिक टन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed