फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu municipal corporation encroachment drive

हंगामे के बीच चला जेडीए का हथौड़ा

Fri, 17 Apr 2015 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 17 Apr 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
jammu municipal corporation encroachment drive

रेल हेड कांप्लेक्स सहित शहर के छन्नी हिम्मत, रेलवे स्टेशन और गांधीनगर इलाके में जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) और नगर निगम ने संयुक्त अभियान चलाया। फुटपाथ से अतिक्रमण हटाकर पांच ट्रक सामान जब्त किया गया है। भूमाफिया के कब्जे से जमीन खाली करवाई गई है।

विज्ञापन


हालांकि, इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने काफी हंगामा किया, लेकिन पुलिस मौजूदगी के चलते सफल आपरेशन कर लिया गया। कमिश्नर सौजन्य शर्मा और वीसी मुबारक सिंह के नेतृत्व में खिलाफ वर्जी विंग की टीम ने रेल हेड कांप्लेक्स के फुटपाथ पर बनाए 14 ढांचों पर हथौड़ा चला दिया। टीम ने अलग-अलग जगह से उठाए गए सामान के 5 ट्रक भरे। और लोगों को पैदल या वाहनों पर गुजरने में आ रही दिक्कतों को खत्म किया।
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने छन्नी हिम्मत में पक्का प्लेटफार्म तोड़ा। फिर गांधीनगर स्थित एक प्लाट के पीछे बनाए जा रहे ढांचे को गिराया। भगवती नगर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के नजदीक भूमाफिया द्वारा तारबंदी करके कब्जा की गई जमीन को खाली करवाया। उच्चाधिकारियों ने लोगों को चेतावनी दी है कि बिना नक्शे के कोई भी कार्य न लगाए और अतिक्रमण का प्रयास भी खत्म कर दें, वरना उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed