{"_id":"66d26bb1602176fa9a0ec914","slug":"jammu-municipal-corporation-commisionner-held-meeting-to-prevent-the-dengue-jammu-news-c-10-jam1008-431444-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम उठाएगा कदम : डाॅ. देवांश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम उठाएगा कदम : डाॅ. देवांश
विज्ञापन
मलेरिया की रोकथाम के लिए हुई बैठक में उपस्थित अधिकारी और अन्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डंप कचरा, रबड़ के टायरों को किया जाएगा साफ, लोगों को किया जाएगा जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में डेंगू की रोकथाम के लिए कदम उठाएं जाएंगे। नगर निगम जम्मू (जेएमसी) डंप किए गए कचरे और फेंके गए रबड़ टायरों को साफ कर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाएगा। यह बात नगर निगम आयुक्त डाॅ. देवांश यादव ने डेंगू परिदृश्य और नियंत्रण एवं रोकथाम पर हुई बैठक में कही।
उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों में जागरूकता गतिविधियों सहित रोग के नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग को हरसंभव सहयोग देने को कहा। यह निर्णय लिया गया कि रिकॉर्डेड ऑडियो क्लिप को जम्मू शहर के 33 प्रमुख स्थानों पर स्थापित सार्वजनिक प्रणालियों के माध्यम से आम जनता को जागरूकता किया जाएगा। इसके अलावा सभी वार्डों में जेएमसी के कचरा वाहनों में ऑडियो क्लिप चलाया जाएगा। जेएमसी की डिजिटल डिस्प्ले इकाइयों (एलईडी) पर जागरूकता संदेशों दिए जाएंगे।
इस बीच, राज्य मलेरिया विशेषज्ञ द्वारा एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया गया जिसमें वर्तमान डेंगू परिदृश्य, अपनाई गई रणनीतियों और डेंगू के नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं पर प्रकाश डाला गया। उच्च फोकस वाले क्षेत्रों हाट स्पॉट और नियंत्रण के लिए तैयारियों पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. राकेश मगोत्रा, राज्य मलेरिया विशेषज्ञ डाॅ. डीजे रैना, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. विनोद शर्मा मौजूद रहे।