फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, municipal corporation, clean survey

Jammu News: खाद के साथ अब रोजाना नौ हजार किलो बायोगैस भी बनाएगा जेएमसी

विज्ञापन
jammu, municipal corporation, clean survey
स्वच्छ सर्वेक्षण के पहले नगर निगम ने तेज की तैयारियां, पुराने कचरे के निपटान की भी कवायद शुरू
विज्ञापन

कोटभलवाल में लगे कूड़े के पहाड़ को खत्म कर साल के अंत तक बनेगा पार्क
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले जम्मू म्यूनिसिपल कारपोरेशन (जेएमसी) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कचरे से खाद बनाने के बाद अब रोजाना नौ हजार किलो बायोगैस भी बनाई जाएगी। साथ ही पुराने जमा कचरे को खत्म करने की कवायद शुरू हो गई है।
नया प्लांट और नई मशीनें लगने लगी हैं। कूड़ा निस्तारण के साथ ही नगर निगम कचरे से बायोगैस बनाना भी इसी साल सितंबर से शुरू कर देगा। नगर आयुक्त डॉ. देवांश यादव के मुताबिक, नैफेड के सहयोग से कोट भलवाल में प्लांट तैयार हो रहा है। कुछ मशीनें लग चुकी हैं और कूड़े का निस्तारण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सितंबर तक हम हर दिन निकलने वाले 350 टन गीले व सूखे कचरे का निस्तारण नियमित तौर पर करने में सक्षम होंगे। साथ ही बायोगैस बनने लगेगी। इसके साथ जम्मू देश के उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो जाएगा, जहां पर रोजाना निकलने वाले कचरे का सौ फीसदी निस्तारण प्रतिदिन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनाई जाने वाली बायो गैस के लिए इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड के साथ एमओयू हो चुका है। गैस तैयार कर हम उन्हें देंगे।

आज जहां कूड़े पहाड़, वहां बनाएंगे सुंदर पार्क
डाॅ. देवांश यादव के मुताबिक, कोट भलवाल में करीब सात लाख मीट्रिक टन पुराना कूड़ा जमा है। यहां पर 11 एकड़ जमीन सिर्फ कूड़े से पटी है, जिसे जल्द से जल्द खाली कराकर यहां एक पार्क विकसित किया जाएगा। साल के अंत में ये पार्क हम जम्मू को उपहार में देंगे।



जारी है 24 घंटे गारबेज हाॅट स्पाॅट चैलेंज
जेेएमसी का 24 घंटे गारबेज हाट स्पाट चैलेंज जारी है। इसका मकसद सीधे तौर पर लोगों को अभियान से जोड़ना है। सभी की भागीदारी से स्वच्छ सर्वेक्षण आसान हो जाएगा। इस अभियान के तहत हमें मिल रही सूचनाओं पर 24 घंटे के भीतर वहां पर सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed