{"_id":"6870166596ed3ff03d073fcb","slug":"jammu-more-than-20-thousand-followers-will-gather-to-welcome-tibetan-spiritual-leader-dalai-lama-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu : दलाई लामा के स्वागत में जुटेंगे 20 हजार से ज्यादा अनुयायी, धर्मगुरु का कल से लद्दाख प्रवास शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu : दलाई लामा के स्वागत में जुटेंगे 20 हजार से ज्यादा अनुयायी, धर्मगुरु का कल से लद्दाख प्रवास शुरू
Fri, 11 Jul 2025 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:09 AM IST
सार
लद्दाख में उनके स्वागत की भव्य तैयारी की जा रही है। इस दौरान करीब 20 हजार अनुयायियों के लेह पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
दलाई लामा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा 12 जुलाई से करीब एक माह के प्रवास पर लद्दाख पहुंचेंगे। यहां उनके स्वागत की भव्य तैयारी की जा रही है। इस दौरान करीब 20 हजार अनुयायियों के लेह पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
लेह एयरपोर्ट पर पारंपरिक स्वागत के बाद यहां से उनके आवास तक धर्मगुरु का स्वागत करने के लिए श्रद्धालु जुटेंगे। लद्दाख बुद्धिस्ट एसोसिएशन के स्वयंसेवक भी तैनात रहेंगे। लद्दाख बुद्धिस्ट एसोसिएशन यानी एलबीए के अध्यक्ष चेरिंग दोरजे ने बताया कि लेह पहुंचने पर दलाई लामा अपने आवास पर करीब डेढ़ सौ लोगों की सभा को संबोधित भी करेंगे। चेरिंग दोरजे के अनुसार उनके भोजन का जिम्मा उनके 70 सदस्यीय दल के पास ही रहेगा।
विज्ञापन
वहीं, लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद यानी एलएएचडीसी के चेयरमैन ताशी ग्यालसन के मुताबिक दलाई लामा करीब एक माह के प्रवास पर लद्दाख में रहेंगे। उनका 19 जुलाई को जंस्कार जाने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
यहां पांच दिन बिताकर वे लेह लौट आएंगे। आपको बता दें कि पांच-छह जुलाई को लेह में एसोसिएशन की ओर से दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर दो दिवसीय उत्सव का आयोजन किया गया था। इसमें विशेष प्रार्थना सभा के साथ ही छह जुलाई की रात उनकी लंबी उम्र की कामना के लिए पूजा-अर्चना की गई थी।