फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu more cold than Srinagar

श्रीनगर से ज्यादा सर्द रहा जम्मू

Fri, 22 Jan 2016 12:02 AM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
jammu more cold than Srinagar

चिल्ले कलां के बीच बर्फीली हवाओं को झेल रही ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के मुकाबले जम्मू वीरवार को दूसरे दिन भी अधिक ठंडा रहा। जम्मू में दिन का तापमान श्रीनगर से तीन डिग्री कम और सामान्य से सात डिग्री नीचे 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


हालांकि श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान लगातार माइनस चार डिग्री से नीचे चल रहा है। जिला कठुआ के बिलावर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। कारगिल न्यूनतम माइनस 16.4 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सबसे सर्द रहा।
विज्ञापन


माइनस 16.0 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ लेह दूसरे नंबर पर रहा। उत्तर भारत में कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार में लेटलतीफी जारी है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में कोहरे से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलावर के पहाड़ों पर बर्फबारी

jammu more cold than Srinagar

घाटी में लगातार मौसम साफ रहने से अधिकांश स्थानों पर दिन का पारा सामान्य से 5 से 7 डिग्री ऊपर चल रहा है।

श्रीनगर में वीरवार को दिन का अधिकतम पारा सामान्य से सात डिग्री अधिक 13.0, श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में पांच डिग्री अधिक 9.5, विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में पांच डिग्री अधिक 4.6, लेह में 2.6 और कारगिल माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.9, कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed