{"_id":"6735250572a68222ea0b7bf4","slug":"jammu-mishriwala-zhri-mela-jammu-news-c-393-1-mwj1001-100512-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रसिद्ध झिड़ी मेला आज से, तैयारियां पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रसिद्ध झिड़ी मेला आज से, तैयारियां पूर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप राज्यपाल 16 को करेंगे शुभारंभ, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। उत्तर भारत का प्रसिद्ध झिड़ी मेला 14 नवंबर से शुरू हो जाएगा, लेकिन इसका आधिकारिक शुभारंभ 16 नवंबर को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे। बाबा जित्तो और बुआ कौड़ी के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए बड़ी संख्या में अन्य राज्यों से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो चुका है।
मेले की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। मेला स्थल, मंदिर, बाबा तालाब आदि क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए हैं। बाबा जित्तो और बुआ कौड़ी के मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। मेला स्थल पर विभिन्न सामानों की स्टाल और दुकानें सज गई हैं। बच्चों के लिए विभिन्न झूले भी लगाए गए हैं।
मंदिर के पास दुकानें लगने से आसपास काफी रौनक है। श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल झिड़ी में स्वस्थ्य शिविर लगाया गया है। साथ ही मेला स्थल पर दो क्रिटिकल केयर एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए स्कूल में प्रबंध किए गए हैं। मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात की गई है। बीएमओ मढ़ के निर्देश पर रोजाना फॉगिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन
झिड़ी मेले में मिट्टी के रंगबिरंगे खिलौने और मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बन रही हैं। मेले में मिट्टी के बर्तन, फूलदान, बर्तन, खिलौने, शृंगार का सामान की दुकानें सर्कस भी लगाई गई है।
पवित्र तालाब में कार्तिक पूर्णिमा पर होगा शाही स्नान
झिड़ी से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित बाबा तालाब में कार्तिक पूर्णिमा पर शाही स्नान किया जाएगा। मान्यता है कि तालाब में स्नान करने से चर्म रोग दूर होते हैं।
डीआईजी और एसएसपी ने किया मेला स्थल का दौरा
डीआईजी शिव कुमार शर्मा, एसएसपी जोगिंदर सिंह ने बुधवार को एसएसपी ग्रामीण बृजेश शर्मा, एसडीपीओ दोमाना और मेला अफसर एसडीएम मढ़ अत्तर अमीन जरगर के साथ मेला स्थल का दौरा किया। इस दौरान स्थिति का जायजा लिया और बताया कि सुरक्षा प्रबंध पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को हर सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम मढ़ ने बताया कि 14 और 15 नवंबर को बाबा जित्तो कि जीवनी पर नटरंग की ओर से कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 15 नवंबर को दंगल और 16 नवंबर को उप राज्यपाल मेले का शुभारंभ करेंगे। 16 नवंबर को गायक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 17 से 24 नवंबर तक रोजाना प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विभाग ने खाने-पीने की स्टालों का किया निरीक्षण
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से बुधवार को मेले में लगी खाने पीने कि दुकानों व स्टालों का का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग के कमिशनर मदन मंगोतरा के मार्गदर्शन पर अधिकारी विजय कुमार वर्मा और खमिंदर चौधरी ने निरीक्षण किया और दुकानदारों को गुणवत्ता व सफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही मेले में स्टाल लगाने वाले इच्छुक दुकानदारों से 16 नवंबर को झिड़ी मेल लगने वाले शिविर में लाइसेंस बनवाने की अपील की।