फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, mishriwala, sui, culture, katha

धर्म की स्थापना के लिए श्रीकृष्ण ने लिया था अवतार : कथावाचक

Tue, 29 Apr 2025 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 29 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
jammu, mishriwala, sui, culture, katha
मढ़ विधानसभा के सुई गांव में श्रीमद्भागवत कथा का पांचवां दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। श्रीकृष्ण के अवतार की कथा सनातन धर्म में बहुत महत्वपूर्ण है। यह कहानी बताती है कि अधर्म को नष्ट करने और धर्म की स्थापना के लिए उन्होंने अवतार लिया था। यह ज्ञान कथावाचक गिरिधर गोपाल व्यास देव सोमवार को मढ़ विधानसभा के सुई गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान दिया।
पांचवें दिन उन्होंने संगत को श्रीकृष्ण जन्म की लीला सुनाई। उन्होंने कहा कि मथुरा में राजा उग्रसेन का शासन था, लेकिन उनके पुत्र कंस ने उन्हें कैद कर लिया और स्वयं राजा बन गया। कंस एक अत्याचारी राजा था और उसकी बहन देवकी का विवाह वासुदेव से हुआ था।
विज्ञापन

इस दौरान आकाशवाणी हुई थी कि देवकी का आठवां पुत्र कंस का वध करेगा। यह सुनकर कंस ने देवकी और वासुदेव को कारागार में डाल दिया और उनके हर बच्चे को मारने का फैसला किया। उनके छह बच्चों को मार दिया, लेकिन जब देवकी सातवें महीने गर्भवती हुई, तो भगवान विष्णु ने हस्तक्षेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवकी के गर्भ को रोहिणी के गर्भ में स्थानांतरित कर दिया, जिससे बलराम का जन्म हुआ। आठवें में भगवान विष्णु ने स्वयं देवकी के गर्भ से कृष्ण के रूप में जन्म लिया। उक्त समय कैदखाने के पहरेदार सो गए और दरवाजे अपने आप खुल गए। वासुदेव ने कृष्ण को यमुना नदी के पार गोकुल में नंद और यशोदा के घर पहुंचाया।

जहां उन्होंने अपने बच्चे के साथ कृष्ण को बदल दिया। जब कंस ने देवकी के बच्चे को मारने की कोशिश की, तो वह पत्थर की मूर्ति में बदल गई और आकाश में गायब हो गई। कथा में संतोष चिब, कस्तूरी लाल, गणेश कुमार, यश पंडित और सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed