फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, mishriwala, culture, male

Jammu News: धूमधाम से मनाई गई पांडेय बिरादरी की अर्धवार्षिक मेल

Sun, 10 Nov 2024 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 10 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
jammu, mishriwala, culture, male
मढ़ के झिड़ी में बुआ सजावती देवस्थान पर हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में बिरादरी के सदस्यों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

शीश नवा कर परिवार सहित बिरादरी व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। मढ़ क्षेत्र के झिड़ी में बुआ सजावती देव स्थान पर शनिवार को पांडेय बिरादरी की अर्ध वार्षिक मेल धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में बिरादरी के लोगों ने हिस्सा लेकर शीश नवाया और परिवार सहित बिरादरी व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मेल के लिए बिरादरी के लोगों का अलसुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया था। धार्मिक कार्यक्रम सुबह नौ बजे शुरू हुआ। सबसे पहले हवन-यज्ञ किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर आहुतियां डालीं। उसके बाद भक्तों के लिए लंगर लगाया गया। मेल में नवविवाहित जोड़ों ने भी बुआ सजावती के दरबार की परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


बैठक में विभिन्न मुद्दों पर किया मंथन
लंगर के बाद बिरादरी की कार्यकारिणी कमेटी की एक बैठक हुई, जिसमें पदाधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने बिरादरी के लोगों से धार्मिक कार्यक्रमों और मेल में परिवार व बच्चों को जरूर लाने की अपील की। उन्होंने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने से जहां मेल मिलाप बढ़ता है वहीं, रीति-रिवाजों की भी जानकारी मिलती है। बैठक में कमेटी के प्रधान हरबंस लाल पांडेय, चेयरमैन बचन लाल, महामंत्री दीपक पांडेय, उपाध्यक्ष जय पाल, उपाध्यक्ष मुंशी राम, विजय पांडेय, सचिव चिमन लाल, मास्टर बाबू राम, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र, सिकंदर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


300 साल पुराना है देवस्थान : चेयरमैन
चैयरमैन बचन लाल ने बताया कि यह देवस्थान 300 साल पुराना है। बुआ सजावती के सती होने के बाद बिरादरी के लोग इस जगह पर वर्ष में दो बार मेल करवाते हैं। देव स्थान के प्रति लोगों में अपार आस्था है। मेल में बिरादरी के सदस्य सोनू पांडेय, मनोहर लाल पांडेय, कर्ण पांडेय, दीपा कुमार, मदन लाल, कुलदीप पांडेय, निखिल पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed