फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, mishriwala, culture, katha

भव सागर पार करने का एकमात्र साधन कथा : शास्त्री

Mon, 07 Oct 2024 05:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 07 Oct 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
jammu, mishriwala, culture, katha
चिनाव दरिया में कूड़े युवक को ढूंढ़ने के लिए तलाशी अभियान चलाते एन डी आर एफ एवं पुलिस कि टीम
महावीर मंदिर लोरी चक में श्रीमद्भागवत कथा तीसरे दिन भी रही जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। भव सागर पार करने का एक मात्र साधन श्रीमद्भागवत कथा है। लिहाजा हमें प्रतिदिन कथा को सुनना और पढ़ना चाहिए। यह ज्ञान संत कुलदीप शास्त्री ने मढ़ विधानसभा के लोरी चक स्थित श्री महावीर मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में संगत को दिया।
तीसरे दिन रविवार को बताया कि कथा सुनने में आलस नहीं करना चाहिए। यह नहीं सोचना चाहिए कि बार-बार कथा क्यों सुनें पिछली बार तो सुनी थी। कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा ही एकमात्र ऐसा साधन है, जिसके श्रवण मात्र से ही सारे भव बंधन कट जाते हैं।
विज्ञापन

इसलिए कहीं भी जब भी अवसर मिले बार-बार कथा सुननी चाहिए। माता-पिता की सेवा को भगवान प्राप्ति का साधन बताया। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा के बगैर भगवान की कृपा प्राप्त नहीं हो सकती। इसलिए हर घर में सबसे पहले माता-पिता की सेवा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबसे हमने होश संभाली है, हम दूसरों के बारे में ही सोचते रहते हैं, लेकिन हमें दूसरों के स्थान पर अपने विषय में भी सोचना चाहिए कि हम क्या बुरा और क्या अच्छा कर रहे हैं। जब तक हम स्वयं को नहीं पहचान लेंगे तब तक दूसरों को कैसे पहचानेंगे। इस अवसर पर उन्होंने भजनों से संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed