फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, meeting, demand, memorendium

Jammu News: आरक्षित सीट किसी भी दल के प्रत्याशी के लिए न हो नामित

विज्ञापन
jammu, meeting, demand, memorendium
उप राज्यपाल से मिले एसओएस संगठन के सदस्य, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एसओएस इंटरनेशनल संगठन ने उप राज्यपाल मनोज सिंहा से आरक्षित एकल सीट के लिए किसी राजनीतिक दल के उम्मीदवार को नामित नहीं करने की मांग उठाई है। इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया।
इस मौके पर एसओएस इंटरनेशनल के अध्यक्ष राजीव चुन्नी ने कहा कि यहां पर 12 लाख से अधिक शरणार्थी रहते हैं। इसलिए इस सीट के लिए किसी भी राजनीतिक नियुक्ति से पीओजेके विस्थापितों को अपने अधिकारों को खोने का खतरा होगा, जो उन्होंने लगभग तीन दशकों के संघर्ष के बाद आंशिक रूप से हासिल किया है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आरक्षित सीट को किसी भी व्यक्ति के लिए राजनीतिक रूप में नहीं माना जाना चाहिए। इसके बजाय इसे विस्थापित समुदाय के हितों का वास्तविक प्रतिनिधित्व करने के अपने इच्छित उद्देश्य को पूरा करना चाहिए। यदि हम वास्तव में पीओजेके शरणार्थियों की जरूरतों को पूरा करना चाहते हैं, तो एक गैर-राजनीतिक उम्मीदवार पर विचार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई राजनीतिक हस्तियों ने विधानसभा और उच्च सदन दोनों में इस समुदाय का प्रतिनिधित्व किया है। फिर भी वे सार्थक परिणाम देने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने लगभग तीन दशकों के संघर्ष के दौरान जम्मू-कश्मीर के अंदर और बाहर पीओजेके शरणार्थियों को एकजुट करने के लिए लगातार अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed