जम्मू में आ सकती है केदारनाथ जैसी तबाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में कभी भी केदारनाथ जैसी भीष्ण तबाही मच सकती है। प्रशासन को इस बारे में पहले से पता है लेकिन इससे बचने के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
उधमपुर विकास परिषद के सदस्यों ने चिंता जाहिर की है कि कटड़ा और उधमपुर की पहाड़ियों से भूस्खलन कभी भी हो सकता है जिससे भारी तबाही होगी।
परिषद के अध्यक्ष अनिल पाबा ने का कहना है कि देविका नदी के आसपास क्षेत्र बेहद संवेदनशील हैं।
वैष्णों देवी में देविका मचाएगी तबाही !
उत्तराखंड, महाराष्ट्र, हिमाचल और वैष्णों देवी जैसे क्षेत्रों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यहां भी भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।
उन्होंने बताया कि गंगेडा की पहाड़ियों पर पिछले साल भूस्खलन हुआ था, जिसके कारण लोगों को बेघर होना पड़ा था। गंगेडा की पहाड़ियों में काफी मात्रा में देविका का पानी मौजूद है।
देविका का पानी काफी मात्रा में गंगेडा से नैनसू तक अंदर ही अंदर रिस रहा है। जो किसी भी वक्त फूट सकता है।
किसी भी समय टूट सकते हैं ये पुल
परिषद के महासचिव परवेश परिहार ने कहा कि देविका में बनी प्रोटक्शन वाल अवैध है। लगातार हो रहे अतिक्रमण के कारण कई जगह से दीवार टूट गई है और इसकी मरम्मत भी नहीं हुई है।
पुलों की हालत भी जर्जर हो चुकी है। हाल ही में एक पुल बहने के कारण कीमती जान भी गवांनी पड़ी। देविका किनारे रहने वाले लोगों के लिए कभी भी आफत आ सकती है।
एमएच पुल, मोयाड़ा पुल, देविका पुल किसी भी समय टूट सकते हैं। परिषद ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इसकी जल्द मरम्मत कराई जाए और हादसे का जिम्मेदार सरकार को बताया।