फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu mahotsav organised in jammu kashmir

जम्मू महोत्सव में गूंजा अस डोगरेयां आखने शाना कने, तीनों खित्तों की संस्कृति की शानदार प्रस्तुतियां

Sat, 09 Feb 2019 12:38 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 09 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
jammu mahotsav organised in jammu kashmir
Jammu Mahotsav - फोटो : अमर उजाला
जम्मू यूनिवर्सिटी के जनरल जोरावर सिंह सभागार में शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दो दिवसीय जम्मू महोत्सव का आगाज हो गया। इस दौरान कलाकारों ने एक मंच पर रियासत के तीनों खित्तों की लोक संस्कृति को नृत्य, संगीत के माध्यम से पेश किया। डोगरी, कश्मीरी और लद्दाखी लोक नृत्य ने सबका दिल जीत लिया। 
विज्ञापन


जेयू सभागार में महोत्सव के आगाज के साथ शुक्रवार को बाग-ए-बाहू, रघुनाथ बाजार, मुबारक मंडी, मानसर लेक, चीची माता, बस स्टैंड कटड़ा सहित अन्य स्थानों पर रंगारंग प्रस्तुतियां हुई। जेयू सभागार नृत्य की प्रस्तुति में तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया गया। युवाओं के ग्रुप ने लेजर डांस से वाहवाही बटोरी। मंदिर के शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में पेंटिंग, फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस दौरान कलाकारों ने एक साथ डोगरी, कश्मीरी और लद्दाखी के लोक नृत्य के माध्यम से लोक संस्कृति रीति रिवाज, वेशभूषा और परंपराओं को बड़ी खूबसूरती से बयां किया। कार्यक्रम में राज्यपाल सलाहकार खुर्शीद गनई मुख्य अतिथि मौजूद रहे। डोगरी लोक संस्कृति पर प्रस्तुतियां में अस डोगरेयां आखने शाना कने... ने सभागार में मौजूद श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों ने रियासत के तीनों खित्तों की संस्कृति के साथ भाईचारे का संदेश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुबारक मंडी में लगी चित्र प्रदर्शनी 
ऐतिहासिक मुबारक मंडी में चित्र प्रदर्शनी के माध्य से रियासत की खूबसूरती को पर्यटकों के दिखाया गया। प्रदर्शनी में जम्मू, लद्दाख और कश्मीर की खूबसूरती के साथ स्थानी लोक संस्कृति को भी बयां किया गया है।  

आज भगवती नगर में होगा मुख्य कार्यक्रम 
जम्मू महोत्सव के तहत आज यात्री निवास भगवती नगर में मुख्य कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में लोक कलाकार और संगीतकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

हाथों में रियासत और देश का ध्वज 
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने रियासत और देश ध्वज लहरा कर पूरे सभागार में जोश भर दिया। इसमें भाईचारा और अमन बनाए रखने का संदेश दिया। हाथों में लहराते ध्वज को देख कर लोगों में देश भक्ति की भावना उजागर हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed