फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, leh, kargil, administration, action

Jammu News: कारगिल पुराना माल बेचने वालों पर कसा शिकंजा

Fri, 22 Mar 2024 03:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 22 Mar 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
jammu, leh, kargil, administration, action
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। रमजान के पवित्र महीने में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन कारगिल के निर्देश पर वीरवार को मुख्य बाजार में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 69 के तहत कुल 16000 का जुर्माना किया गया। साथ ही सामान को जब्त करने के साथ ही 20 किलोग्राम खराब वस्तुओं को नष्ट किया गया।

निरीक्षण अभियान के दौरान दो प्रतिष्ठानों को सुधार हेतु अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। समाप्त हो चुके उत्पादों को बेचने और अस्वास्थ्यकर और अस्वच्छ परिस्थितियों में काम करने के दोषी पाए गए व्यक्तियों के खिलाफ दो नागरिक/आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए। दुकानदारों और होटल व्यवसायियों को अधिकारियों द्वारा अपने व्यापारिक दुकानों पर घरेलू सिलेंडरों के अवैध उपयोग से बचने की चेतावनी भी दी गई। जांच दस्ते में अतिरिक्त निदेशक एफएस एंड सीए, खानजादा उस्मान, कार्यकारी अधिकारी नगर समिति, शफकत, नामित अधिकारी खाद्य सुरक्षा कारगिल, नईम अहमद, एसएचओ, अब्दुल्ला और विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed