फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, Legends League Cricket

Jammu News: गुरकीरत की कप्तानी पारी के दम पर हैदराबाद ने दर्ज की दूसरी जीत

विज्ञापन
jammu, Legends League Cricket
लीजेंड्स लीग क्रिकेट : धीमी पिच पर स्पिन के फेर में फंसे बल्लेबाज, चौके-छक्कों देखने को तरसे दर्शक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एमए स्टेडियम में रविवार को लीजेंड्स लीग क्रिकेट में तोयम हैदराबाद और कोणार्क सूयार्स ओडिशा के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें तोयम हैदराबाद ने इस सीजन में छह मुकाबलों में दूसरी जीत दर्ज की। टीम के कप्तान गुरकीरत सिंह ने नाबाद 52 की रन की पारी खेल कर टीम को जीत दिलाई।
कोणार्क सूयार्स ओडिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दिलशान मुनवीरा की 51 रन की पारी के दम पर 100 रन बनाए। हैदराबाद के स्पिन गेंदबाजों ने ओडिशा के बल्लेबाजों को बांधे रखा। ओडिशा की शुरुआत काफी खराब रही। सलामी बल्लेबाज रिचर्ड लेवी एक रन बनाक चलते बने। बिपुल शर्मा ने उन्हें अपने पहले ही ओवर में शिकार बनाया। इसके बाद आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन भी पांच बनाकर बिपुल का शिकार बने। जेसी राइडर ने 15 गेंद में 11 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। मैच के छठे ओवर में रवि जांगड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए जेसी राइडर और विनय कुमार को चलता किया। विकेट पतन के बीच श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी दिलशान मुनवीरा ने एक छोर संभाले रखा और 51 गेंदों में 51 रनों की पारी खेल टीम को 100 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

बिपुल शर्मा और रवि जांगड़ ने दो-दो विकेट लिए। ओडिशा के बल्लेबाज स्पिन के आगे संघर्ष करते दिखे। धीमे पिच के कारण बल्लेबाजों को चौके-छक्के लगाने में काफी परेशानी हुई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तोयम हैदराबाद की शुरुआत भी खराब रही। बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले दिलशान मुनवीरा ने गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया और हैदराबाद को शुरुआती तीन झटके दिए।।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती विकेट गिरने बाद हैदराबाद के कप्तान गुरकीरत सिंह बल्लेबाजी करने आए। एक छोर से लगातार विकेट गिरते रहे तो दूसरा छोर उन्होंने संभाले रखा। सूझबूझ भरी बल्लेबाज करते हुए जीत हासिल करने तक डटे रहे। उन्होंने दो छक्कों व तीन चौकों की मदद से नाबाद 52 रन की पारी खेल टीम को चार विकेट से जीत दिलाई।

छह मैचों में यह हैदराबाद की दूसरी जीत है और उनके पांच अंक हैं।


जिस स्थिति में एमए स्टेडियम मिला, उसमें घरेलू मैच भी संभव नहीं : रमन रहेजा

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सह संस्थापक और सीईओ रमन रहेजा ने कहा कि एमए स्टेडियम जिस स्थिति में हमें मिला उस पर अंतरराष्ट्रीय तो दूर घरेलू मैच तक नहीं करवा सकते थे। स्पोर्ट्स काउंसिल से इस बार स्टेडियम काफी देरी से मिला। इस कारण पर्याप्त तैयारियां नहीं कर पाए। हालांकि, खिलाड़ियों व प्रबंधन के जोश में कोई कमी नहीं रही। पिछले साल जम्मू में दर्शकों का काफी प्रेम मिला था। हमने जम्मू में मैच करवाने का संकल्प लिया, इसलिए मैच से कुछ दिन पहले मिले स्टेडियम को इतने कम समय में खेलने के लिए तैयार किया। नौ अक्तूबर से श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में लीग के मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार फाइनल मुकाबला भी उसी मैदान में होगा। चार दशक से भी ज्यादा समय बाद श्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है। ऐसे में न सिर्फ दर्शकों में बलिक खिलाड़ियों में भी उत्साह है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी व कोच रवि शास्त्री श्रीनगर में मौजूद रहेंगे। वह बतौर खिलाड़ी श्रीनगर में खेलने आए थे, उसके बाद अब श्रीनगर आ रहे है। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम को लीजेंड्स लीग क्रिकेट के लिए तीन माह से तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है कि बख्शी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला हाई स्कोरिंग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed