फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Ladakh's budget cuts may be restored in October

Jammu : केंद्र शासित लद्दाख की बजट कटौती अक्तूबर में हो सकती है बहाल, वित्त मंत्रालय से किया गया था अनुरोध

Mon, 21 Jul 2025 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा प्रवेश कुमारी, जम्मू
प्रवेश कुमारी, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Jul 2025 05:49 AM IST
सार

लद्दाख प्रशासन की ओर से इस संबंध में वित्त मंत्रालय को अनुरोध भेजा गया था। लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद यानी एलएएचडीसी लेह और कारगिल दोनों इस कटौती को बहाल किए जाने का मुद्दा लगातार उठा रही थीं।

विज्ञापन
Jammu: Ladakh's budget cuts may be restored in October
वित्त मंत्रालय - फोटो : X / @DDNewslive

विस्तार

लद्दाख के बजट में की गई कटौती अक्तूबर में बहाल हो सकती है। लद्दाख प्रशासन की ओर से इस संबंध में वित्त मंत्रालय को अनुरोध भेजा गया था। लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद यानी एलएएचडीसी लेह और कारगिल दोनों इस कटौती को बहाल किए जाने का मुद्दा लगातार उठा रही थीं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के हालिया लद्दाख दौरे के दौरान भी इस मुद्दे को उनके सामने प्रमुखता से रखा गया था।

विज्ञापन


बता दें कि परिषद के लिए सालाना 344 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित था, जिसे केंद्र सरकार ने 2024-25 में घटाकर 272 करोड़ कर दिया था। इससे लेह और कारगिल दोनों को ही 72-72 करोड़ की कटौती झेलनी पड़ी थी। करीब 145 करोड़ की इस कटौती से इन दोनों ही जगह विकास कार्यों पर असर पड़ रहा था।
विज्ञापन


लद्दाख के नए एलजी कविंद्र गुप्ता ने बताया कि बजट आवंटन में कटौती का मामला केंद्र को भेजा गया है। अक्तूबर में यह कटौती बहाल होने की संभावना है। साथ ही नए जिलाें के गठन पर एलजी ने कहा कि अभी उन्होंने पद संभाला ही है। जल्द ही सर्वमान्य तरीके से जिलों के गठन का कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाें के गठन से पांच हजार से अधिक को मिलेगा रोजगार
लद्दाख में द्रास, जंस्कार, नुब्रा, शाम और चांगथांग पांच नए जिलों का गठन प्रस्तावित है। इन जिलों के गठन से पांच हजार से भी अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। एक अधिकारी ने बताया कि नई प्रशासनिक इकाइयों को चालू करने के लिए कम से कम पांच हजार कर्मियों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed